फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Nagar nigam open two tender for street light mantaines

निगम ने स्ट्रीट लाइट मेंटेनेंस के लिए मैनपॉवर व माल स्पलाई के लिए खोल दिए टेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Nagar nigam open two tender for street light mantaines
नगर निगम के स्ट्रीट लाइट घोटाले की जांच अभी तक अधर में लटकी पड़ी है, बावजूद इसके स्ट्रीट लाइटों का बवाल रोजाना निगम में छाया ही रहता है। सरकार की ओर से भी दो बार मनाही के बाद आखिरकार विधायक ने करीब दस हजार स्ट्रीट लाइटों का टेंडर लगवा दिया है, वहीं निगम ने शहर के 26 वार्डों में स्ट्रीट लाइट ठीक करवाने के लिए मैंटनेंस का टेंडर खोल दिया है। इसके तहत करीब 40 कर्मचारियों को शहर की स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाने के लिए लगाया गया है। वहीं मेंटनेंस के काम में संबंधित बिजली के माल की सप्लाई के लिए भी निगम ने आवेदन लिए थे। इसके टेंडर को भी बुधवार को खोल दिया गया। निगम अधिकारियों का कहना है कि पिछली जांच चलती रहेगी, वहीं आगामी कार्यों के लिए इन टेंडरों को करवाना बेहद जरूरी था। रोजना उनके पास सभी वार्डों से स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाने की शिकायतें आती ही रहती थी। अब इन सब शिकायतों से जनता को छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

15 दिन में खुुलेगा नई स्ट्रीट लाइटों का टेंडर
करीब दस हजार लाइटों का टेंडर निगम ने लगा दिया है। जो करीब 15 दिन में खुलेगा। इसमें शहर के सभी वार्डों में रंग बिरंगी ब्रांडेड स्ट्रीट लाइटों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed