फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Nagar Kirtan on the birth anniversary of Guru Gobind Singh

गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशपर्व पर नगर कीर्तन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan on the birth anniversary of Guru Gobind Singh
पानीपत। गुरुद्वारा पहली पातशाही द्वारा आयोजित नगर कीर्तन में पालकी से पहले रोड पर झाडू मारती हु? - फोटो : Panipat
पानीपत। सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशपर्व पर शनिवार को शहर भर में नगर कीर्तन निकाला गया। पंज प्यारों की अगुवाई में गुरुद्वारा पहली पातशाही से नगर कीर्तन शुरू हुआ और शहर के विभिन्न स्थानों से होता हुआ गुरुद्वारे पर आकर ही समाप्त हुआ। जगह-जगह पर नगर कीर्तन का स्वागत भी किया गया।
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित पहली पातशाही गुरुद्वारे प्रबंधन समिति की ओर से नगरकीर्तन धूमधाम से निकाला गया। इसमें मेयर अवनीत कौर समेत शहर के गण्यमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। सेवादारों ने सड़कों पर पानी छिड़ककर झाड़ू से सफाई की। इत्र और फूलों से रास्तों को महकाया गया। गुरु ग्रंथ साहिब के रथ के आगे पंज प्यारे निशान साहिब को लेकर मार्ग प्रशस्त कर रहे थे। गुरु ग्रंथ साहिब की पावन पालकी निकाली गई। फूलों से सजी पालकी पर लोगों ने जगह-जगह फूलों की वर्ष की। जगह-जगह छबील लगाई गई और प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

नगर कीर्तन का किया गया स्वागत, लंगर बांटा
पानीपत। समाज सेवा संगठन ने एसडी कॉलेज के पास गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन के स्वागत का आयोजन किया। संगठन प्रदेश अध्यक्ष प्रवीन ने कहा कि सिख संप्रदाय की स्थापना हिंदुओं की रक्षा के लिए की गई थी। इस मौके पर लंगर भी बांटा गया। इस दौरान आशीष जुनेजा, गुलशन कटारिया, सुभाष सक्सेना, मनीष कुमार, काजल जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए लगाई अरदास
पानीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए भाजपाईयों ने जीटी रोड स्थित पहली पातशाही गुरुद्वारा साहिब में शनिवार को अरदास लगाई। जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री पूरे विश्व में मां भारती का मान बढ़ा रहे हैं। वाहे गुरु जी उन पर अपनी मेहर करेंगे। उन्होंने कहा कि वाहे गुरु जी कांग्रेस पार्टी, पंजाब के मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि दें, ताकि वो भविष्य में ऐसी हरकत न करें। जिससे प्रधानमंत्री के जीवन पर कोई खतरा आए व देश की अस्मिता पर आंच आए।

पानीपत।   गुरुद्वारा पहली पातशाही द्वारा आयोजित नगर कीर्तन में मौजूद पंच प्यारे।

पानीपत। गुरुद्वारा पहली पातशाही द्वारा आयोजित नगर कीर्तन में मौजूद पंच प्यारे।- फोटो : Panipat

पानीपत।   गुरुद्वारा पहली पातशाही द्वारा आयोजित नगर कीर्तन में पालकी के दर्शन कर मन्नत मांगती हु?

पानीपत। गुरुद्वारा पहली पातशाही द्वारा आयोजित नगर कीर्तन में पालकी के दर्शन कर मन्नत मांगती हु?- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed