फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   naaree shakti gaoon main natamastak ho jaoon main

‘नारी शक्ति गाऊं मैं नतमस्तक हो जाऊं मैं’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
naaree shakti gaoon main natamastak ho jaoon main
पानीपत। अनुगूंज मंच दिल्ली की ओर से सोमवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। पानीपत के सुप्रसिद्ध कवि और कवित्रियों ने अपनी रचनाएं पेश कीं। ऑनलाइन कवि सम्मेलन पानीपत के कवियों और साहित्यकारों को समर्पित था।
विज्ञापन

केसर कमल शर्मा ने सुनाया- ‘नारी-महिमा गाऊं मैं, नतमस्तक हो जाऊं मैं’ हरगोबिंद झांब कमल ने सुनाया- ‘लीला प्रभु राम बड़ी न्यारी-नही पार किसी ने पाया, जिस ने जाना मर्म राम-छूट चौरासी चक्कर आया।’
विज्ञापन

इसी प्रकार भारत भूषण वर्मा ने सुनाया- ‘आत्मनिर्भर देशवासी सदा भारत में हैं जन्में हैं। कभी पीछे नहीं हटते लिया है ठान जो मन में...।’ सोनिया अक्स ने कहा- ‘चुप हैं सारी चुप्पियां, मौन हुए सब मौन, अंतस की अंर्तव्यथा, कहे सुने अब कौन।’ हिमांशु धीमान ने सुनाया- ‘सुबह से शुरु शाम को ढ़लती है जिन्दगी, कभी शांत होती है कभी मचलती है जिंदगी’
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन की अध्यक्षता कवि हरगोबिंद झांब कमल और संचालन सोनिया सोनम अक्स ने किया। संयोजन दिल्ली से निवेदिता चक्रवर्ती ने किया। विशिष्ट आमंत्रित कविगण अतिथियों में असंध से सुप्रसिद्ध कवि भारत भूषण वर्मा, पानीपत से वरिष्ठ कवि केसर कमल शर्मा, हिमांशी धीमान और रजनी तनेजा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed