{"_id":"62421d0283a71c661610333e","slug":"murder-of-only-son-by-stabbing-him-at-the-dhaba-panipat-news-knl1032046120","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबे पर चाकू से गोदकर इकलौते बेटे की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबे पर चाकू से गोदकर इकलौते बेटे की हत्या
विज्ञापन
Murder of only son by stabbing him at the dhaba
- फोटो : Panipat
समालखा। जीटी रोड पर गांव पट्टीकल्याणा के पास स्थित 70 माइल स्टोन ढाबे पर परिवार के इकलौते बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई जब ढाबे का खाना खाने के दौरान युवक की आरोपियों से कहासुनी हो गई। मामले में समालखा थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर एक नामजद सहित चार-पांच आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव डिकाडला निवासी सत्यवान ने बताया कि उसका 26 वर्षीय बेटा नितेश सहारनपुर की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। उसकी ढाई साल पहले ही शादी हुई थी। अभी उसको कोई संतान नहीं थी। रविवार को वो अपने दोस्तों के साथ 70 माइल स्टोन ढाबे पर गया था। रात साढ़े 11 बजे सूचना मिली कि गांव भोड़वाल माजरी के प्रवीन ने अपने साथियों के साथ मिलकर नितेश पर चाकू से हमला कर दिया है। वो सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और नितेश को घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पेशे से किसान पिता सत्यवान के अनुसार तीन साल पहले नितेश के बड़े भाई की मौत हो गई थी और अब नितेश ही इकलौती संतान थी, जिस पर घर की सभी जिम्मेदारी थी। ऐसे में उसकी हत्या से घर-परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
ढाबे के सीसीटीवी कैमरे मिले खराब -
70 माइल स्टोन ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की पुलिस ने जांच की, लेकिन ये कैमरे खराब मिले। इस पर पुलिस ने ढाबा संचालक को फटकार भी लगाई। पुलिस के अनुसार अगर कैमरे चालू होते तो पूरी वारदात का सही से पता चल पाता।
विज्ञापन
आरोपियों को जल्द पकड़ेंगे : एसएचओ
एसएचओ नरेंद्र सिंह ने बताया की पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद पिता की शिकायत पर आरोपी प्रवीन और उसके अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास जारी है। पुलिस जल्द उन्हें गिरफ्तार करेगी।