{"_id":"5f95c2098ebc3e9b8c5d7432","slug":"murder-in-samalakha-panipat-news-knl487539115","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजधार हथियार से युवक की हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजधार हथियार से युवक की हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंसल फोटो स्टेट वाली गली में देर रात एक युवक ने तेजधार हथियार से हमला कर अपने साथी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। सुबह घर के सामने शव देखकर मकान मालिक रविंद्र ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सरकार अस्पताल भिजवा दिया।
चौकी इंचार्ज राजकुमार ने मौका निरीक्षण करते हुए जांच शुरू की। साथ ही घर के बाहर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की जांच की। मृतक की पहचान मुराद वासी खादी आश्रम वाली गली समालखा के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने उनके घर पहुंचकर पूछताछ की। मृतक के चाचा अजीज ने बताया कि उसका भतीजा शनिवार शाम को घर से सन्नी निवासी आजाद नगर के साथ निकला था। रात को वापस घर नहीं पहुंचा। सुबह उसकी हत्या होने की सूचना मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि सन्नी ने उसके भतीजे की हत्या की है। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
रविंद्र के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई। रात करीब दो बजकर 12 मिनट पर दो युवक भागते हुए आते हैं। इसके बाद उनके बीच हाथापाई होती है और करीब दो मिनट के अंतराल पर एक युवक तेजधार हथियार से हमला करता है और फरार हो जाता है। जिसके बाद घायल युवक वहीं गिर जाता है। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौत हो जाती है।
विज्ञापन
भाई के साथ चाचा के घर रहता था मुराद
मृतक मुराद मेहनत मजदूरी करता था। वह अपने भाई-भाभी के साथ करीब 20 वर्षों से समालखा गांव में खादी आश्रम वाली गली में रह रहा है। मृतक के पिता की करीब 25 वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी और उसका चाचा अजीत दोनों भाईयों व बहन को समालखा लेकर आया था।