{"_id":"1ef204e2f858e6b7d9392c011c3de022","slug":"murder-a-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक का प्यार परवान नहीं चढ़ा तो सिरफिरे आशिक ने सबके सामने महिला का रेत दिया गला, ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक का प्यार परवान नहीं चढ़ा तो सिरफिरे आशिक ने सबके सामने महिला का रेत दिया गला,
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Thu, 04 Feb 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की कुटानी रोड चावला कॉलोनी में फेसबुक का प्यार परवान नहीं चढ़ा तो सिरफिरे आशिक ने महिला की उसके पति, सास और ससुर के सामने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और बाद में पुलिस के सामने अपने बाएं हाथ की नश काट ली।
सास ने सिरफिरे प्रेमी को मोगरी मारकर व ससुर ने उसको पकड़कर अपनी बहू को बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन सिरफिरा किसी के हाथ नहीं लगा।
महिला उससे कुछ दिनों से बात नहीं कर रही थी। जिस कारण प्रेमी काफी आक्रोश में था। सास पूरा मंजर देखकर गेहोश होकर गिर गई और पति की भी हालात खराब होगई।
सिरफिरा आशिक महिला का कत्ल करने के बाद फरार होने की बजाय उसके शव के पास ही चाकू लेकर बैठ गया। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही काबू कर लिया और उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी।
वहीं पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मामला थाना शहर के अंतर्गत कुटानी रोड स्थित चावला कॉलोनी का है।
प्राप्त विवरण के अनुसार संजय निवासी बलरामपुर,यूपी पिछले 10-12 सालों से पानीपत की कुटानी रोड स्थित चावला कॉलोनी में रहता है।
संजय अपने माता-पिता, पत्नी निशा व दो बच्चों आदि और वंश के साथ रहता है और कुटानी रोड पर ही एक फैक्टरी में काम करता है।
संजय की पत्नी निशा घर की छत अपने बाल सूखा रही थी। राजीव कॉलोनी निवासी मुकेश निशा को देखकर चाकू लेकर छत पर पहुंच गया। निशा डर मारे नीचे मकान में आ गई।
विज्ञापन
मुकेश भी उसके पीछे-पीछे नीचे ही आ गया। संजय की मां शीला ने मुकेश को टोका तो वह उसको निशा से मिलने का सीधा जवाब देकर आगे बढ़ गया।
निशा ने मुकेश को घर से चले जाने को बोला तो मुकेश आपा ख्गु गया और मुकेश ने निशा का हाथ पकड़ लिया। सास शीला देवी ने अपनी बहू निशा को छुडवाने के लिए मुकेश को कई बार मोगरी मारी और ससुर ने मुकेश को पीछे से पकड़ लिया, लेकिन गुस्से से लाल मुकेश ने ससुर को धक्का देकर निशा का चाकू से गला रेत दिया।
निशा खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अपनी बहू का शव देखकर सास शीला बेहोश हो गई।
पड़ोसियों ने घटना की सूचना थाना शहर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी शहर दलबीर सिंह, थाना शहर प्रभारी सुरेश सैनी व किला चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर शव को शवगृह में रखवाया। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर पोस्टमार्टम कराया और शव उनको सौंप दिया। थाना शहर पुलिस ने इस मामले में मुकेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
फेसबुक पर दो माह शुरू हुई थी चैटिंग
बताया जा रहा है कि मुकेश व निशा की दो माह पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। बताया जा रहा है कि मुकेश ने निशा को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी।
निशा ने मुकेश की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर उसके साथ चैटिंग शुरू कर दी। दोनों को फेसबुक से नजदीकियां बढ़ गई। दोनों डेढ़ माह पहले एक दूसरे संग जीवन बीताने के लिए घर से चले गए थे।
संजय ने अपनी पत्नी निशा की गुमशुदगी की शिकायत किला चौकी में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने निशा और मुकेश और फरीदाबाद से बरामद किया। पुलिस दोनों को किला पुलिस चौकी ले आई थी। दोनों पक्षों का किला चौकी में समझौता हो गया।
मायका से 15 दिन पहले ही आई थी निशा
इसके बाद निशा दिल्ली स्थित अपने मायके चली गई। एक माह मायके रहने के बाद नीशा 15 दिन पहले ही अपने ससुराल आई थी। परिजनों के समझाने के बाद निशा ने मुकेश से बातचीत करनी बंद कर दी।
मुकेश अब भी निशा के पास फोन करता था। बताया जा रहा है कि निशा ने उसके साथ बातचीत बंद कर दी। जिससे मुकेश काफी गुस्से में रहता था और अक्सर नीशा के घर के आसपास घूमता रहता था।
हत्या के बाद शव के पास ही बैठ गया, पुलिस आई तो काट ली नश
मुकेश ने एक ही झटके में निशा की गला रेतकर हत्या कर दी और बचकर भागने की बजाय शव के नजदीक ही बैठ गया। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस के मौके पर पहुंचते ही आरोपी मुकेश के गिरफ्तार करना चाहा, लेकिन मुकेश ने उसको गिरफ्तार करने से पहले शव को उठाने की कही। आरोपी मुकेश ने पुलिस अधिकारियों के सामने ही उसी चाकू के साथ अपने एक हाथ की नश काट ली। पुलिस ने उसको उसी वक्त दबोच लिया और उसके अगले कदम से पहले चाकू को छिन लिया।
आरोपी बोला जो भी आगे आया मार दूंगा
आरोपी मुकेश ने निशा की उसके पत्नी संजय, सास शीला और उसके साथ के सामने गला रेतकर हत्या कर दी। निशा की हत्या करने के बाद मुकेश हाथ में चाकू लेकर सबको जान से मारने की धमकी देने लगा। संजय अपनी मां शीला और पिता को लेकर पीछे हट गया। पड़ोसियोंल ने घटना की सूचनाप्रलिस को भी दी। आरोपी ने पुलिस कर्मियों को भी आगे बढने पर जान से मारने की धमकी दी।
लोग साहस करते तो बच सकती थी निशा
सिरफिरा प्रेमी मुकेश नीशा को अपने साथ चलने की धमकी दे रहा था। नीशा ने उसके साथ जाने से मना कर दिया। मुकेश हाथ में चाकू लेकर सब परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। कइस पूरे वाक्य को दर्जनों पड़ोसी देख रहे थे, लेकिन मुकेश के हाथ में आर देखकर किसी ने भी साहस नहीं जुटाया। हालांकि निशा की सास शीला ने मोगरी से मुकेश पर हमला कर निशा को बचाने की कोशिश भी की। अगर पड़ोसी थोड़ा साहस जुटाते और मुकेश के हाथ से चाकू छीनते तो नीशा की जान बच सकती थी।
मुकेश और निशा की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। निशा अब मुकेश से बातचीत नहीं करती थी। मुकेश निशा के घर के आसपास चक्कर काटता था। आरोपी ने बुधवार सुबह उनके घर में ही निशा की गला रेतकर हत्या कर दी। उसने दूसरे लोगों को भी धमकाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
प्रवीन कुमार, प्रभारी, किला पुलिस चौकी पानीपत।