फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Municipal Corporation launched a drive to remove encroachments in Panipat of Haryana

Panipat: निगम ने सनौली रोड पर 3 घंटे चलाया अभियान, 20 दुकानदारों का सामान और 40 दुकानदारों के फ्लैक्स किए जब्त

Fri, 28 Apr 2023 08:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 28 Apr 2023 08:02 PM IST
सार

नगर निगम ने सनौली रोड पर तीन घंटे अभियान चलाया। 20 दुकानदारों का सामान और 40 दुकानदारों के फ्लैक्स जब्त किए। जब्त सामान हाली पार्क स्थित दमकल केंद्र में रखवाया। अब असंध रोड, गोहाना रोड, बरसत रोड की तैयारी है।

विज्ञापन
Municipal Corporation launched a drive to remove encroachments in Panipat of Haryana
अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर हटवाया सामान - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में नगर निगम ने शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुक्रवार को शुरू कर दी। पहले दिन सनौली रोड पर अभियान चलाया। निगम की टीम ने करीब तीन घंटे कार्रवाई चलाई और दौ सौ दुकानदारों के बाहर रखा सामान हटवाया। करीब 20 दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया। इसके अलावा करीब 40 दुकानदारों के रोड पर रखे फ्लैक्स बोर्ड भी जब्त कर लिए। वहीं सैकड़ों दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ा गया।

विज्ञापन


नगर निगम अधिकारियों ने पुलिस को साथ लेकर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे संजय चौक से कार्रवाई शुरू की। निगम का यह अभियान संजय चौक,र शिव चौक से लेकर पुरानी सब्जी मंडी तक चला। निगम के इस अभियान को देख शिव चौक से आगे बबैल नाके तक के दुकानदारों ने रोड पर रखे अपने सामान को उठा अपनी दुकानों में रख लिया। इस कार्रवाई में निगम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन


जिसके चलते दुकानदार निगम की कार्रवाई का विरोध नहीं कर पाए। इस कार्रवाई में निगम के एमई एनके साहनी, एसआई विकास नरवाल, रिंकू शर्मा, राकेश कुमार और परमजीत शामिल रहे। अधिकारियों ने जाटल रोड, गोहाना रोड और असंध रोड समेत अन्य मुख्य सड़कों पर लगातार अभियान चलाए रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सनौली रोड के आधे हिस्से पर दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों ने अपना सामान रखा था। जिससे रोड तंग रहता था। कई बार पहले भी निगम यहां अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर चुका है। पुलिस भी यहां अतिक्रमण हटवाने का काम कर चुकी है लेकिन इसके बाद भी अतिक्रमण की समस्या से रोड तंग रहता रहा है।


निगम की ये कार्रवाई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। निगम की सफाई शाखा के अधिकारियों ने बताया कि निगम आयुक्त राहुल नरवाल के आदेशों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। वीरवार को स्काईलार्क रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। जिसमें निगम के साथ ट्रैफिक पुलिस की टीम भी साथ थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed