फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Municipal Corporation House meeting will be held on April 12

12 अप्रैल को होगी नगर निगम सदन की बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation House meeting will be held on April 12
पानीपत। नगर निगम सदन की बैठक 12 अप्रैल को निर्धारित की गई है। ये बैठक पिछली बैठक के महज 19 दिन बाद बुलाई गई है। इसका कारण पार्षदों ने यह बताया है कि पिछली बार 24 मार्च को हुई बैठक पांच महीने बाद बुलाई गई थी। इसका पार्षदों ने खूब विरोध किया था। इसके बाद अब ये बैठक इसलिए जल्दी बुलाई जा रही है ताकि पार्षदों के विरोध का सदन जनप्रतिनिधियों को फिर से सामना न करना पड़ेे। इस बैठक के लिए एक बार फिर से पार्षदों से एजेंडे मांगे जा रहे हैं। वहीं, निगम की ओर से भी प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार बैठक में पार्षद विकास कार्यों के साथ निगम की प्रॉपर्टी आईडी में चल रहे गोलमाल को भी उजागर कर सकते हैं। इसके लिए पहले से कई पार्षदों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं, कई पार्षद रिकार्ड को जुटाने में लगे हैं। वहीं, शहर की सफाई के टेंडर का विषय भी सदन के सामने रखा जा सकता है। इसे लेकर निगम की सफाई कमेटी ने अपनी तरफ से प्रस्ताव पास कर निगम अधिकारियों को सौंप दिया है। वरिष्ठ उप महापौर दुष्यंत भट्ट ने बताया कि शहर के विकास कार्यों को गति देने के लिए बैठक बुलाई गई है। हर माह ये बैठक होनी चाहिए ताकि जनता की समस्याओं का भी निवारण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed