फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   MP put demands in front of minister

सांसद ने मंत्री के सामने मांगें रखीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
MP put demands in front of minister
पानीपत। शहर के विकास कार्यों के 29 मुद्दों के संबंध में करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने शनिवार को केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने करनाल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पानीपत और करनाल के लिए कई अंडरपास और ब्रिज बनवाने के साथ कई विकास कार्यों की शुद्धिकरण की मांग रखी।
विज्ञापन

उन्होंने पानीपत के असंध रोड रेलवे रोड ब्रिज के नीचे बने अंडरपास के शुद्धिकरण के बारे, असंध रोड पुलिस चौकी के साथ सीएलसी रोड क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर निर्माण बारे, जाटल रोड से महावीर कॉलोनी को जोड़ने के लिए अंडरपास के निर्माण, राजनगर से शिव चौक अंडरपास, गोहाना रोड रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे अंडरपास के शुद्धिकरण बारे, पानीपत-गोहाना रोड के दो रेलवे ओवर ब्रिज के फोरलेन विस्तारीकरण, ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया से जीटी रोड पानीपत तक रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण, समालखा में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर भापरा और हथवाला में दो अंडरपास के निर्माण की मांग रखी।
विज्ञापन

समालखा रेलवे स्टेशन पर अंडरपास के निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर झटीपुर व हलदाना में फुट ओवरब्रिज के निर्माण, गांव बड़ी के पास ऋषि चैतन्य आश्रम के नजदीक अंडरपास, राधा स्वामी सत्संग भवन टीडीआई फ्लाईओवर से जोड़ने के लिए अंडरपास, छाजपुर कलां में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंडरपास के निर्माण, उझा से रसलापुर तक सड़क को खोलने बारे, गांजबड़ में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंडरपास के निर्माण बारे, नीलोखेड़ी में अंडरपास, नेशनल हाईवे (709 ए डी) गांव सिवाह में दोनों तरफ सर्विस लेन की जगह उपलब्ध करवाने, अत्तोलापुर रोड पर ड्रेन नंबर 2 के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंडरपास के निर्माण की मांगों को मंत्री के सामने रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के साथ उन्होंने करनाल के लिए कंबोपूरा गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग पर 40 पर अंडरपास के निर्माण, बसताडा टोल प्लाजा को शिफ्ट करने, टोल प्लाजा से पक्का खेड़ा मोड दूसरी जगह शिफ्ट करने बारे, झट्टीपुर समालखा में कंटेनर डिपार्टमेंट में इंटरनल फ्लाईओवर बनवाने, आर्य आर्य पीजी कॉलेज के पास एलिवेटेड बस स्टैंड, पानीपत गोहाना रोड को एलिवेटेड हाईवे से जोड़ने, पानीपत सनोली रोड को एलिवेटेड कॉरिडोर पर एक रास्ता देकर बनाने, दिल्ली से सोनीपत पानीपत करनाल से यमुनानगर के रास्ते हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब तक यमुना एक्सप्रेसवे बनाने और पानीपत टोल टैक्स रद्द करने का अनुरोध करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर ऑपोजिट हलदाना लिंक रोड पर अंडर पास के निर्माण की मांग रखी है। सांसद की इन मांगों पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि उनकी इन मांगों व समस्याओं का हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed