फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mother went to work, kidnapped three children from home

तीन बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में हुए लापता, मां ने जताई अपहरण की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Mother went to work, kidnapped three children from home
पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित पप्पू कॉलोनी से तीन बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। बच्चों की मां ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत की है। पुलिस अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर बच्चों की तलाश में जुटी है। 36 घंटे बीत जाने के बाद भी बच्चों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। बच्चों के लापता होने के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पप्पू कॉलोनी निवासी कविता पत्नी सतेंद्र ने बताया कि उसके पति अपने पैतृक गांव में रहते हैं। जबकि वह पानीपत में अपनी बहन के साथ रहती है। वह एक फैक्टरी में काम करती है। उसके तीन बच्चे हैं। शनिवार को वह बड़ी बेटी गोरी (8), बेटा दक्ष (2) और हिमांशु (1) को घर छोड़कर सुबह आठ बजे फैक्टरी में चली गई थी। जब दोपहर 12 बजे खाना खाने के लिए घर लौटी तो तीनों बच्चे लापता थे। उसने आस पड़ोस में पूछताछ की, लेकिन बच्चों का पता नहीं चल पाया। इसके बाद उन्होंने अपहरण की आशंका जताते हुए पुराना औद्योगिक थाने में पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कविता ने बताया कि कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने पूछताछ के दौरान उसे बताया कि कॉलोनी में एक संदिग्ध युवक आया था, जो बच्चों को बिस्कुट बांट रहा था। इसके बाद वह चला गया था और संदिग्ध युवक वहीं पर खड़ा हुआ था। महिला ने शक जताया है कि बिस्कुट बांटने वाला युवक ही उसके बच्चों का अपहरण किया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed