{"_id":"68bf4b5c4e14f14c96077d72","slug":"mother-and-son-died-of-diarrhea-in-deshraj-colony-panipat-news-c-244-1-pnp1007-143358-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: देशराज काॅलोनी में डायरिया से मां-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: देशराज काॅलोनी में डायरिया से मां-बेटे की मौत
विज्ञापन
- अब तक शहरी क्षेत्र में चार बच्चों की हो चुकी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। देशराज कॉलोनी में सोमवार को डायरिया से मां-बेटे की मौत हो गई। कॉलोनी में दो दिन में यह तीसरी मौत है, जबकि जिले में ढाई महीने में नौ लोगों की मौत हो चुकी है। देशराज कॉलोनी में रविवार तड़के दो साल के तरुण की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को देशराज कॉलोनी व आसपास की कई कॉलोनियों से पानी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
देशराज कॉलोनी के सुरेश चंद ने बताया कि उनकी पत्नी रेशा (40) और बेटा आकाश (05) की रविवार शाम को तबीयत बिगड़ गई थी। उल्टी दस्त होने पर उन्होंने कॉलोनी में ही एक चिकित्सक से दवा दिलवाई। आराम नहीं हुआ तो एक प्राइवेट अस्पताल में ले गया। यहां चिकित्सक ने इलाज करने से मना कर दिया। वे उनको तीन बजे जिला नागरिक अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया। आकाश की सोमवार तड़के करीब चार बजे मौत हो गई। इसके दो घंटे बाद करीब छह बजे उनकी पत्नी रेखा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पोस्टमार्टम करा शव सौंप दिए।
विभाग की टीम कॉलोनी में जाकर सर्वे कर रही है। पानी के सैंपल लिए जाएंगे। पेयजल समस्या मिलने पर जन स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा जाएगा और समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
- डॉ. विजय मलिक, सीएमओ पानीपत
पुलिस को अस्पताल में मां-बेटे की मौत होने की सूचना मिली थी। परिजनों ने दोनों काे उल्टी दस्त होने के बयान दिए हैं। शवों के पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिए हैं।
- मुकेश, प्रभारी थाना पुलिस तहसील कैंप