फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mother and daughter evicted from home for not fulfilling dowry demand

दहेज की मांग पूरी न करने पर मां और बेटी को घर से निकाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter evicted from home for not fulfilling dowry demand
पानीपत। गांव नांगलखेड़ी निवासी एक युवती ने पति, सास, ससुर और ननद पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए सेक्टर 29 थाना पुलिस को शिकायत दी है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव नांगलखेड़ी निवासी शालू ने बताया कि उसकी 11 मई 2017 को गांव बापौली निवासी मनोज पुत्र जगमोहन के साथ शादी हुई थी। शादी में पिता ने हैसियत से बढ़कर दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया। ससुर ने रुपये, सास और ननद ने गहनों की मांग की।
विज्ञापन

मायके पक्ष मांग पूरी करने में असमर्थ हुए तो आरोपियों ने पीड़िता पर प्रताड़नाएं बढ़ा दी। पिता ने घर बसाने के लिए पति को 50 हजार रुपये दिए, लेकिन वह नहीं माने। पीड़िता ने एक बेटी को जन्म दिया तो बेटा पैदा न करने की वजह उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि उसे जान से मारने का प्लान बनाया गया। सास और ससुर ने मिलकर उसे पकड़ा और पति ने करंट लगाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया, लेकिन इससे पहले की वह अपने मंसूबे में सफल हो पाते उसने शोर मचा दिया। जिस वजह वह बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed