फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   More than half of the candidates lost, there is a need for contemplation in the district BJP

आधे से अधिक प्रत्याशियों की हार, जिला भाजपा में चिंतन की दरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
More than half of the candidates lost, there is a need for contemplation in the district BJP
पानीपत। नगर पालिका समालख के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है। एक तो सभी वार्डों में प्रत्याशी खड़ा करने में भाजपा नाकामयाब रहीं, वहीं जिन वार्डों में प्रत्याशी खड़े भी किए तो आधे से अधिक प्रत्याशियों को हार का मुंह देखना पड़ा। परिणाम के मुताबिक जिला भाजपा में चिंतन की दरकार है। इसकी वजह पार्टी के साथ ही लंबे समय से जुड़े कार्यकर्ताओं की अनदेखी से समालखा भाजपा में फूट मानी जा रही है।
विज्ञापन

भाजपा की आठ सीटों पर यह हार पार्टी की साख का सवाल इसलिए भी है, क्योंकि उन्होंने पार्टी सिंबल पर नगर पालिका का चुनाव लड़ा और जनता ने नकार दिया। भाजपा ने समालखा नपा के 17 वार्डों में से 14 पर ही प्रत्याशी उतारे। हार की संभावना पर तीन वार्डों में प्रत्याशी उतारने का जोखिम भी नहीं लिया है। इतने रिस्क मैनेजमेंट के बावजूद 14 में महज छह सीटों पर भी भाजपा को जीत हासिल हुई। बाकी आठ वार्डों में मुंह की खानी पड़ी। 11 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। पिछले चुनाव में भाजपा ने 11 सीटों पर जीत हासिल की थी। ऐसे में इस बार भाजपा को पांच सीटों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

अनदेखी से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका था जिलाध्यक्ष का पुतला
पिछले वर्ष दिसंबर में पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी पर भाजपा के जिला किसान मोर्चा के पूर्व जिला प्रधान राजेश झट्टीपुर ने समालखा में समर्थकों के साथ जिलाध्यक्ष का पुतला फूंक दिया था। इसके बाद उन्हें पार्टी ने निष्कासित कर दिया गया था। राजेश झट्टीपुर समालखा में भाजपा के प्रमुख चेहरों में से एक थे। उन्होंने जिलाध्यक्ष पर तानाशाही, मनमानी और कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया था। जिलाध्यक्ष को हटकर पानीपत में पार्टी को बचाने की मांग प्रदेश नेतृत्व से की थी। समालखा भाजपा में इस फूट की वजह को हार के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि बाद में राजेश झट्टीपुर ने इनेलो का दामन थाम लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन सीट की बदौलत कमल खिलाने का दावा
पार्षद पद की आठ सीटों पर हार के बावजूद भाजपा चेयरमैन पद पर अपने प्रत्याशी की जीत को कमल खिलाने के तौर पर देख रही है। हालांकि चेयरमैन पद पर भाजपा प्रत्याशी अशोक कुच्छल और कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी संजय बेनीवाल की जीत का अंतर बेहद कम है। दोनों की जीत का अंतर महज 2625 वोट ही है।

पिछले पालिका चुनाव से इस बार के परिणाम की तुलना
2016 2022
कुल वार्ड 17 17
परिणाम घोषित 17 17
भाजपा 11 06
कांग्रेस 01 00
इनेलो 01 00
निर्दलीय 04 11
वर्जन:
सारे पार्षद अपने ही हैं, हम खुश हैं : डॉ. अर्चना
समालखा में पहली बार भाजपा का फूल खिला है। हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा। जननायक जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार अग्रवाल समाज से बनाया था। हम फिर भी जीते हैं। सभी पार्षद हमारे हैं। हमारी सभी से बात चल रही है।
- डॉ. अर्चना गुप्ता, जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed