{"_id":"615df9ee8ebc3ed3d13b4c88","slug":"more-moisture-found-in-paddy-no-purchase-fury-among-farmers-panipat-news-knl85683317","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान में मिली अधिक नमी, नहीं हुई खरीद, किसानों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान में मिली अधिक नमी, नहीं हुई खरीद, किसानों में रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनाज मंडी इसराना में बुधवार को भी धान की खरीद नहीं हो पाई। खरीद एजेंसी ने मंडी में आई धान में तय मात्रा से ज्यादा नमी बताई। मंडी में धान लेकर आए किसानों और आढ़तियों में भी खरीद नहीं होने से रोष है। जब से खरीद शुरू हुई है, तब इसराना मंडी में एक भी दाना धान की खरीद नहीं हुई है।
बुधवार को दोपहर बाद इसराना मंडी पहुंचे सरकारी खरीद एजेंसी के डीएम सुरेंद्र सिंह में अपनी निगरानी में धान में नमी को चेक कराया। एक ढेरी में 21 दूसरी में 24 और तीसरी में 26 फीसदी नमी मिलने पर धान की खरीद नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि 17 प्रतिशत नमी से ज्यादा वाला धान नहीं खरीदा जाएगा। किसान एवं आढ़तियों द्वारा धान की खरीद की मांग उठाए जाने पर डीएम सुरेंद्र सिंह ने कहा कि वह वीरवार को मीलर्स को लेकर इसराना मंडी आएंगे। उनकी किसानों एवं आढ़तियों से सीधी बात कराएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इसराना मंडी में खरीद शुरू करा दी जाएगी। इस मौके पर मार्केट कमेटी सचिव सुरेश कुमार, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान धर्मपाल जागलान, उपप्रधान कुलदीप मलिक, प्रवीण घणघस, विकास घणघस, नवीन कुमार, बलबीर सिंह, सोमबीर सिंह और संजीत मौजूद रहे।