{"_id":"60ede5998ebc3e7376778111","slug":"monsoon-wait-is-over-clouds-rain-relief-is-waterlogged-somewhere-panipat-news-knl763843180","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून का इंतजार खत्म, झमाझम बरसे मेघ, राहत तो कहीं जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून का इंतजार खत्म, झमाझम बरसे मेघ, राहत तो कहीं जलभराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून के लंबे इंतजार के बाद मंगलवार सुबह जमकर बारिश हुई। लगभग एक घंटा हुई बारिश से शहर की सड़कें और गलियां पानी से लबालब हो गई। मानसून की पहली बारिश ने शहर में प्रशासन की निकासी व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। सड़कों, गलियों और नालों में पानी भरने से लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। तेज हवाओं के साथ बारिश की फुहारों से किसानों और आम जन का मन प्रफुल्लित हो गया।
वहीं, सुबह की बारिश के बाद दिनभर बादल छाए रहे बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी होती रही, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश ने खेतों में खड़ी फसलों में संजीवनी का काम किया। इससे पहले खेतों में खड़ी फसलें बारिश न होने से मुरझा रहीं थीं। हालांकि सोमवार शाम को भी हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद लोगों को मानसूनी बारिश होने की उम्मीद जगी थी। रात भर के इंतजार के बाद मंगलवार सुबह जमकर मेघ बरसे। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को हुई बारिश सभी फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले 14 दिन तक लगभग हर रोज मध्यम से तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।
मंगलवार सुबह हुई बारिश सभी फसलों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। बारिश धान की फसल के लिए रामबाण साबित होगी। धान रोपाई के कार्य में भी गति आएगी।
-डॉक्टर वीरेंद्र देव आर्य, कृषि उपनिदेशक, पानीपत।
बारिश के बाद अधिकतम तापमान में सोमवार के मुकाबले करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। अगले 14 दिन तक लगभग हर रोज मध्यम से तेज बारिश होने के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन
-डीएस बुंदेला, मौसम विशेषज्ञ।