फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Money rains on Dhanteras, huge shopping done in every sector

Panipat News: धनतेरस पर धन वर्षा, हर सेक्टर में जमकर हुई खरीदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Money rains on Dhanteras, huge shopping done in every sector
पानीपत। धनतेरस पर बाजार में जमकर धन वर्षा हुई। झाड़ू से लेकर बर्तन, ज्वेलरी और ऑटो सेक्टर में इस बार तेजी रही। जानकारों की माने तो इस बार पिछले साल से अधिक खरीदारी हुई। शहर समेत जिले का बाजार में करोड़ों का कारोबार हुआ। इसके साथ लोगों ने अपने घरों में पूजा अर्चनाकर सुख समृद्धि की कामना की। ऑटो सेक्टर में दोपहिया व चार पहिया वाहनों की मांग तक पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन

मंगलवार को धनतेरस पर सुबह ही बाजारों में रौनक हो गई। दुकान व शोरूम सामान्य दिनों की अपेक्षा सुबह पहले ही खुल गए। यहां लोगों का अलग ही अंदाज में स्वागत किया गया। दिन चढ़ने के साथ ही इंसार बाजार समेत शहर के कई बाजार में दिन के समय भारी भीड़ रही। लोगों को पैदल भी निकलने को जगह नहीं मिल पाई। बाजार में शाम के समय खरीदारी और तेज हो गई। यहां झाड़ू व बर्तन की दुकानों के साथ ज्वेलरी की दुकान व शोरूम और ऑटो सेक्टर में शोरूम पर देर रात तक लोगों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन


बॉक्स
सोने व चांदी में तेजी के बीच ज्वेलरी बाजार में मांग
सोने और चांदी के रेट रिकॉर्ड ऊंचाई पर होने के बाद भी मंगलवार को जमकर खरीदारी की गई। जिले में करीब 300 शोरूम हैं। एक शोरूम पर अनुमानित 50 लाख की खरीद की गई है। इस हिसाब से ज्वेलरी बाजार करोड़ों का रहा। सेक्टर-11 स्थित ओबरॉय ज्वेलर्स के संचालक राज ओबरॉय ने बताया कि इस बार सोने व चांदी की जमकर खरीदारी की गई है। शोरूम पर सुबह से देर रात तक खरीदारी चलती रही। माॅडल टाउन स्थित वैनावी शाम बाग ज्वेलर्स के संचालक श्यामलाल गर्ग ने बताया कि इस पर सोने व चांदी के रेटों में तेजी के बीच खरीदारी अधिक रही। सुभाष बाजार स्थित सिल्वर प्वाइंट के संचालक राजीव सोनी ने बताया कि इस बार रेट अधिक होने पर सोने व चांदी के कम वजन की ज्वेलरी और मूर्ति तैयार कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

बर्तन बाजार में खूब खनक
धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी का रिवाज है। यहां बाजार में मंगलवार सुबह ही बर्तनों की खरीदारी शुरू हो गई। देर रात तक बर्तनों की खरीद चली। इंसार बाजार स्थित मोहनलाल-कृष्णलाल बर्तन भंडार से संचालक पारुल ने बताया कि बर्तनों की हर बाजार में दुकान हैं। बर्तनों की सबसे ज्यादा धनतेरस पर खरीद होती है। इस बार पिछले साल से अधिक बर्तनों की बिक्री हुई है। यह कारोबार करीब 10 करोड़ रुपये का रहा।



बॉक्स

ऑटो सेक्टर में वाहनों की मांग बढ़ी
ऑटो सेक्टर में धनतेरस पर जबरदस्त खरीद की गई। कई एजेंसियों में लोगों की मांग पूरी तक नहीं हो पाई। इनको अगले दिनों में वाहनों की डिलीवरी के लिए समय दिया गया है। दोपहिया के साथ चार पहिया वाहनों की खरीद रही। जीटी रोड अनाज मंडी मोड़ स्थित टीवीएस वर्धमान के संचालक सचिन जैन ने बताया कि शहर में दोपहिया वाहनों के आठ डीलर हैं। इनके आगे सब डिविजन व खंडों में छोटी एजेंसी हैं। धनतेरस के दिन पहले बुकिंग वाहनों की डिलीवरी की गई। इसके साथ नए ग्राहकों को वाहन दिए गए। अकेले दोपहिया वाहनों का बाजार 18 से 20 करोड़ रुपये का रहा। वहीं चार पहिया वाहनों का 40 से 50 करोड़ का व्यापार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed