{"_id":"6ac3b7c4c7429e523c0a9c0c","slug":"modis-25-year-political-journey-and-development-initiatives-showcased-in-a-street-play-panipat-news-c-244-1-sknl1016-165437-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नुक्कड़ नाटक में दिखाया मोदी के 25 साल का राजनीतिक सफर, विकास कार्यों का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नुक्कड़ नाटक में दिखाया मोदी के 25 साल का राजनीतिक सफर, विकास कार्यों का मंचन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज में नमो सेवा-अनकही कहानियां विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। सत्यम वर्मा एंड टीम ने नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के राजनीतिक जीवन और विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी।
नुक्कड़ नाटक में गुजरात में किए गए कार्यों से लेकर वर्ष 2014 के बाद देश में हुए बदलावों, गांवों को शहरों से जोड़ने और डिजिटल माध्यमों के विस्तार को मंचन के जरिए प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल क्रांति और बैंकिंग सेवाओं से लोगों के जुड़ाव के बारे में भी बताया गया। गजेंद्र सलूजा, मेयर अवनीत कौर, एडीसी अंकित कुमार चौकसे, सुमित जागलान, चांद भाटिया, हिमांशु कटारिया सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह, महासचिव एलएन मिगलानी सहित प्रबंध समिति के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन डॉ. निर्मला ने किया।