फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mobile science van aroused curiosity about science

मोबाइल साइंस वैन ने जगाई विज्ञान के प्रति जिज्ञासा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:31 AM IST
विज्ञापन
Mobile science van aroused curiosity about science
पानीपत। कक्षा में विज्ञान की गतिविधियों के बारे में जानकारी लेते छात्र। - फोटो : Panipat
पानीपत। समग्र शिक्षा अभियान के तहत हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला और एससीईआरटी गुरुग्राम के संयुक्त तत्वावधान में मोबाइल साइंस वैन मंगलवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालय भालसी पहुंची। इस दौरान विद्यार्थियों को विज्ञान से संबंधित विभिन्न मॉडल दिखाए गए। कार्यक्रम से बच्चों में विज्ञान के प्रति जागरूकता और जिज्ञासा साफ दिखी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बच्चों को मानव पाचन तंत्र के बारे में विस्तार से बताया गया और उनको मॉडल दिखाया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बड़ी उत्सुकता दिखाई। विद्यार्थियों को मानव शरीर के अंगों की जानकारी भी मॉडल की सहायता से दी गई। इसी प्रकार चुंबकों के उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव के आकर्षण और प्रतिकर्षण के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एक प्लास्टिक की पाइप को कागज से रगड़कर घर्षण द्वारा आवेशित कर दीवार से चिपकाकर दिखाया गया। यह क्रिया बच्चों को किसी जादू से कम नहीं लगी। दर्पण एवं लेंस से प्रतिबिंब का बनना बच्चों को बहुत पसंद आया। प्रिज्म से प्रकाश का विक्षेपण एवं न्यूटन डिस्क के द्वारा प्रकाश के सात रंगों के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने कार्यक्रम में बहुत रुचि दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाइट पानीपत से भौतिक के प्रवक्ता संदीप ने बताया कि मोबाइल साइंस वैन बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाएगी तथा बच्चों में विज्ञान के प्रति आत्मविश्वास बढे़गा। मुख्य अध्यापिका रेणुका शर्मा, ललिता, अंजु बाला आदि ने इस प्रयास की सराहना की।
अब जींद में रुचि पैदा करेगी मोबाइल वैन
भौतिकी प्रवक्ता एवं जिला कोऑर्डिनेटर संदीप गाहल्याण ने बताया कि पानीपत में मोबाइल साइंस वैन ने जिले के 17 राजकीय स्कूलों में 3190 विद्यार्थियों को नवंबर में विज्ञान के प्रति विभिन्न गतिविधियों एवं प्रयोगों से अवगत करवाया। अब यह वैन पहली दिसंबर से जींद के विभिन्न राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करेगी।

- समग्र शिक्षा अभियान के तहत हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला और एससीईआरटी गुरुग्राम के तत्वावधान में प्रदेशभर में मोबाइल साइंस वैन चलाकर राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को साइंस के बारे में बताया जा रहा है। इससे विद्याथियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ रही है। - प्रेम सिंह पूनिया, डाइट प्राचार्य, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed