फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mobile and bike robbed from youth

युवकों से मोबाइल और बाइक लूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Mobile and bike robbed from youth
पानीपत। शहर में झपटमार लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकामयाब है। सोमवार रात आठ बजे आरोपियों ने पहले सेक्टर-25 में एक युवक से मोबाइल फोन छीना और उसके बाद मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम पांच बजे एक मिस्त्री से बाइक लूटने की वारदात को अंजाम दिया। संबंधित थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वारदात नंबर:एक
गांव उझा निवासी रोहित ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे वह फैक्टरी से काम खत्म कर घर लौट रहा था। जब वह कृष्णा गार्डेन के पास पहुंचा तो उसके फोन पर एक कॉल आया। वह बातचीत करने लगा तभी पीछे से बाइक पर सवार तीन युवक आए और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। अंधेरा होने से वह बाइक का नंबर नोट नहीं कर सका। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वारदात नंबर दो
मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में हरि सिंह चौक निवासी दीपक ने बताया कि वह जाटल रोड स्थित शिव इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर रिंकू के पास इनवर्टर-बैटरी ठीक करने का काम करता है। मंगलवार शाम पांच बजे वह मालिक रिंकू की बाइक लेकर रामलाल चौक की तरफ जा रहा था। जब वह शांति नगर के पास पहुंचा तो एक युवक ने उसकी बाइक रुकवाई और साइड लगाने के लिए कहा। इसी बीच तीन युवक वहां पर आ गए। उन्होंने कहा कि यह बाइक तुम्हारी नहीं है, उसने युवकों से मालिक की बात कराने की बात कराई। इसी बीच चारों आरोपी जबरदस्ती उससे बाइक छीनकर फरार हो गए। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed