{"_id":"591f44104f1c1bd529f25055","slug":"mobil-compny-distribution-1-lakh-dhge","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने के नाम पर 1.10 लाख ठगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने के नाम पर 1.10 लाख ठगे
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Sat, 20 May 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। एक व्यापारी से मोबाइल कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलवाने के नाम झांसा देकर 1.10 लाख रुपये ठग लिए गए। व्यापारी ने मामले की शिकायत बलजीत नगर नाका चौकी पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
नई सब्जी मंडी निवासी अरिहंत जैन ने बलजीत नगर नाका चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका सब्जी मंडी के पास अरिहंत इलेक्ट्रिक स्टोर के नाम से मोबाइल डिस्ट्रीब्यूशन का काम है। जून 2016 में लुधियाना पंजाब निवासी समीर बजाज और जेसी पंवार उसकी दुकान पर आए और कहा कि वे एक मोबाइल कंपनी के अधिकारी हैं। पानीपत में अपनी कंपनी के मोबाइल की डिस्ट्रीब्यूटरशिप देना चाहते हैं। कंपनी तीन से 15 प्रतिशत तक कमीशन दे रही है। उनके सहमति जताने पर आरोपियों ने टोकन मनी के रूप में 11 हजार रुपये कंपनी के खाते में जमा करवा दिए। इसके बाद दोनों आरोपियों ने मालिकों से डील का एग्रीमेंट करने के लिए नोएडा बुलाया। वहां उनकी मुलाकात इंद्रपुरम, गाजियाबाद, यूपी निवासी मोहित गोयल, उसकी पत्नी धारणा गोयल और अनमोल गोयल से करवाई। उन्होेंने 17 जून 2016 तक बैंक अकाउंट में 80 हजार रुपये जमा करवाने के लिए कहा। इस पर उसने उनके अकाउंट में पैसे जमा करवा दिए। आरोपियों ने कुछ दिन बाद दोबारा नोएडा कार्यालय में बुलाया और 32,100 रुपये का स्टॉक दिया, शेष कुरियर से भेजने का आश्वासन दिया। पानीपत पहुंचने पर सारे मोबाइल खराब मिले। इसकी शिकायत की तो आरोपियों ने कुछ दिनों बाद फोन कर बताया कि स्टॉक आ चुका है। 12 जुलाई 2016 तक अकाउंट में सवा लाख रुपये जमा करवा दो। उन्होंने ये रकम उनके खाते में जमा करवा दी, लेकिन एग्रीमेंट नहीं मिला। उन्होंने जो स्टॉक भेजा वो भी खराब था। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से करने की बात कही तो उन्होंने 1,29,322 रुपये का स्टॉक वापस मंगवा लिया और उसके अकाउंट में 50 हजार रुपये डलवा दिए। अब पैसे देने की बात पर आनाकानी कर रहे हैं। धमकियां भी दी जा रही हैं।
नई सब्जी मंडी निवासी व्यापारी ने मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने के नाम पर 1.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दी है। दंपति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
इंद्र सिंह, एएसआई, जांच अधिकारी, बलजीत नगर नाका चौकी, पानीपत।