{"_id":"67608f72e882df8b4c07cd76","slug":"mla-vij-angry-after-seeing-dirt-in-the-market-panipat-news-c-244-1-pnp1001-129138-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बाजार में गंदगी देख विधायक विज नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बाजार में गंदगी देख विधायक विज नाराज
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने मुख्य बाजार का हलवाई हट्टा से अमर भवन चौक तक का निरीक्षण किया। इसके साथ मॉडल टाउन का दौरा किया और बतरा कॉलोनी में पाइप लाइन का शिलान्यास किया। विधायक बाजार में गंदगी देखकर नाराज हो गए और उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को सफाई की दिशा में काम करने के निर्देश दिए।
विधायक प्रमोद विज ने सोमवार को शहर की सड़कों पर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। मॉडल टाउन आठ मरला चौक से लेकर इजी डे तक सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है। अब यहां पर फैंसी स्ट्रीट लाइटें लगाई जानी हैं। इसके अलावा बिजली लाइन शिफ्ट होनी हैं। यह काम जल्द पूरा होगा। इसके लिए विधायक प्रमोद विज ने बिजली निगम के अधिकारियों को मौके पर ही बुला लिया। उन्होंने यह काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विधायक ने अधिकारियों को कहा कि काम में किसी भी तरह ढिलाई या लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। जनता को भाजपा पर भरोसा है। इसलिए लगातार तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी है। विकास कार्य नॉन स्टॉप चलते रहेंगे। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारी अपना काम ईमानदारी और समय से करें।
विज्ञापन
विधायक विज ने कहा कि मॉडल टाउन की इस सड़क के बनने के बाद से लोगों को काफी सहूलियत हुई है। अब यहां की सुंदरता बढ़ गई है। इसी तरह शहर के अंडरपास बनने के बाद से लोगों को जाम से राहत दे रहे हैं। वह एक विजन लेकर काम कर रहे हैं, जिससे पानीपत शहर आधुनिक शहर की तरफ कदम बढ़ा चुका है।