फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   MLA Neeraj Sharma and former CM Bhupinder Singh Hooda in Panipat

Haryana: पानीपत में डिटेन किए जाने पर विधायक नीरज शर्मा बोले- आज हुड्डा नहीं होते तो मैं नहीं मेरी लाश मिलती

Fri, 26 Jan 2024 07:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 26 Jan 2024 07:17 PM IST
सार

शर्मा ने कहा कि जैसा बर्ताव हरियाणा सरकार ने मेरे साथ किया कोई उग्रवादी के साथ भी नहीं करता, मैं तो फिर भी विधायक हूं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि एक मौजूदा विधायक को निमंत्रण के बाद भी रास्ते में से डिटेन करना निंदनीय है।

विज्ञापन
MLA Neeraj Sharma and former CM Bhupinder Singh Hooda in Panipat
प्रेस वार्ता करते पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और विधायक नीरज शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज भूपेंद्र सिंह हुड्डा न होते तो मेरा कत्ल हो सकता था। जिस हिसाब से मुझे गेस्ट हाउस में रखा गया, मेरा मोबाइल छीनने की कोशिश की गई मेरे साथ धक्का मुक्की की गई ये हरियाणा सरकार का मेरे साथ बेहद गलत बर्ताव रहा। यहां तक कि मुझे मेरे रिश्तेदारों को भी नहीं मिलने दिया गया। जहां मुझे रखा गया था वहा से शीशे तक बंद कर दिए गए थे। ऐसा बर्ताव तो कोई उग्रवादी के साथ भी नहीं करते मैं तो फिर भी विधायक हूं।

विज्ञापन


ये बातें रिफाइनरी में रोके जाने के बाद विधायक नीरज शर्मा ने पानीपत पहुंचने के बाद कही। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत विधायक बलबीर वाल्मीकि और स्थानीय कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि उनके पिता नहीं है लेकिन आज के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा उनके लिए भगवान की तरह बीच में आए। वे ही उनके पिता तुल्य हैं। अगर आज भूपेंद्र सिंह हुड्डा बीच में न आते तो आज वे जिंदा नहीं मिलते बल्कि उनकी लाश मिलती। उनके पास पानीपत के डीसी की तरफ से निमंत्रण भी था इसके बावजूद भी उन्हें रास्ते में से पुलिस ने डिटेन कर लिया।

बता दें कि फरीदाबाद एनआईटी 86 विधानसभा में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में विधायक नीरज शर्मा को शामिल होने नहीं दिया गया। इसके बाद वे पानीपत रिफायनरी टाउनशिप में राज्यपाल के रात्रि भोज में शामिल होने पहुंचे थे। पहले यहां उन्हें पुलिस ने डिटेन कर रेस्ट हाउस में रखा। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा उन्हें अपने साथ अपनी गाड़ी में ले गए।

रिफाइनरी टाउनशिप के बाहर पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री की गाड़ी को रुकवा लिया। यहां से फिर विधायक नीरज शर्मा को वापस भेज दिया गया। विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि सरकार के पास भ्रष्टाचार करने के लिए 200 करोड़ रुपये तो हैं लेकिन उनके विधानसभा में विकास करवाने के लिए 28 करोड़ रुपये नहीं है।


वैसे तो मौजूदा सरकार राम नाम की बात करती है उन्होंने अपने चोले पर जय सियाराम लिखवा और स्वास्तिक का निशान बनवाया है। यहां तक की सीताराम की चौपाई भी लिख रखी है। इसी के साथ उन्होंने अपने चोले पर अपनी विधानसभा क्षेत्र की समस्याएं भी लिखवा रखी हैं जिस वजह से उन्हें बार-बार परेशान किया जा रहा है।

वहीं नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जिस तरह से सरकार व जिला प्रशासन ने एक विधायक को रास्ते से डिटेन किया है वह बेहद गलत बात है। वे मौजूदा विधायक हैं, कोई अपराधी नहीं है। यह उनका अधिकार है। उनके पास राज्यपाल की ओर से कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भी था। बावजूद उनको डिटेन करना रास्ते में से रोककर उनके साथ गलत बर्ताव किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed