फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   MLA Mahipal Dhanda's brother narrowly escaped, an attempt was made to steal by sprinkling intoxicants

विधायक महिपाल ढांडा के भाई बाल-बाल बचे, नशीला पदार्थ छिड़ककर चोरी का किया गया प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
MLA Mahipal Dhanda's brother narrowly escaped, an attempt was made to steal by sprinkling intoxicants
पानीपत। हल्का ग्रामीण के विधायक महिपाल ढांडा के बड़े भाई हरपाल ढांडा को बाइक सवार दो युवकों ने निशाना बनाया और दो बार नशीला पदार्थ छिड़क कर कार में रखे लैपटॉप और सूटकेस को चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन नाकामयाब होने पर मौके पर सूटकेस छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद हरपाल ढांडा ने सेक्टर 11-12 चौकी पुलिस को शिकायत दी। मामला दर्ज कर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

हैचरी व्यापारी और ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा के बड़े भाई हरपाल सिंह ढांडा ने बताया कि वह अपने ड्राइवर गांव कवि निवासी रणदीप के साथ कार से सेक्टर 11-12 स्थित अपने ऑफिस में जा रहे थे। शनिवार सुबह नौ बजे होटल गोल्ड के सामने पहुंचे तो एक बाइक पर सवार दो युवकों ने हाथ देकर कार को रोकने का इशारा किया। ड्राइवर ने कार रोकी और उतरकर देखा तो तेल जैसा नशीला पदार्थ छिड़का हुआ था। इसी बीच कार में बदबू आने लगी तो उन्होंने दूसरी कार मंगवा ली। दूसरी कार से ऑफिस के लिए चले। ट्रक यूनियन के कट के पास पहुंचे तो कार के पीछे से एक बार फिर दो युवक आए और फिर कार खराब होने का इशारा किया।
विज्ञापन

उन्होंने इस बार भी यकीन कर कार रोकी। जैसे ही खिड़की खोली तो फिर नशीले पदार्थ जैसे बदबू आने लगी। वह कार से नीचे उतर गए। इसी बीच एक आरोपी कार से सूटकेस और लैपटॉप बैग उठाने लगा। उनकी नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद आरोपी मौके पर ही बैग और सूटकेस छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरपाल ढांडा ने बताया कि उन्होंने होटल गोल्ड की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई तो उसमे एक आरोपी स्प्रे से नशीले पदार्थ का छिड़काव कर रहा था। इससे उनका कार के अंदर दम घुटने लगा और छींके आने लगी। इस वजह से वह गाड़ी से नीचे उतरने पर मजबूर हो गए। उन्होंने दूसरी गाड़ी मंगवाई तो आरोपियों ने फिर उसी प्लानिंग के तहत फिर से कार रुकवाई। ड्राइवर जैसे ही नीचे उतरा तो आरोपियों ने खिड़की से नशीले पदार्थ का स्प्रे कर दिया। इससे दोबारा उनकी हालत बिगड़ गई।

रेकी कर दिया गया वारदात को अंजाम
ड्राइवर रणदीप को शक है कि आरोपियों ने पहले उनकी रेकी की। उसके बाद उन्होंने प्लानिंग के तहत वारदात को अंजाम दिया। उन्हें जान का खतरा है, पुलिस से अपील है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।
पुलिस ने ड्राइवर रणदीप की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है, बाइक सवार दोनों आरोपियों की धरपकड़ जारी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- मंजीत सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed