फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   MLA Bhadana assured to fulfill the promises.

Panipat News: विधायक भड़ाना ने वायदों को पूरा करने का दिया आश्वासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
MLA Bhadana assured to fulfill the promises.
समालखा। विधायक मनमोहन सिंह भड़ाना द्वारा सोमवार को जीटी रोड स्थित कार्यालय पर समालखा विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के करीब 50 सरपंचों, पार्टी कार्यकर्ताओं और हजारों की संख्या में आम नागरिक पहुंचे। विधायक के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर लोगों ने फूल मालाएं और बुके भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद विधायक भड़ाना ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओें को आश्वस्त किया कि सभी वायदों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक मनमोहन सिंह भड़ाना ने कहा कि वे नववर्ष अपने हलके की जनता के साथ मनाना चाहते थे, क्योंकि क्षेत्र की जनता ही उनका परिवार है और परिवार से बढ़कर उनके लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किए गए सभी वायदों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा और हलके में किसी भी व्यक्ति को अपने काम के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि समालखा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है तथा जो भी विकास कार्य रुके हुए हैं, उन्हें जल्द गति दी जाएगी। विधायक भड़ाना ने शिक्षा को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों को भी निजी स्कूलों की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। कार्यक्रम में उपायुक्त डाॅ. वीरेंद्र दहिया और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह विशेष रूप से पहुंचे। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र दहिया ने कहा कि किसी भी नागरिक को यदि कोई समस्या आती है तो वे बेझिझक उनसे संपर्क कर सकते हैं। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस जनता के साथ मिलकर बेहतर कानून लागू कर सकती है। इस अवसर पर बिजली निगम के एक्सईएन एमएस धीमान, नगर परिषद सचिव पंकज नैन, रेखा गोयल, जितेंद्र भापरा, पार्षद संजय गोयल, पार्षद मनीष बैनिवाल, महिला पार्षद रेणू धीमान, विनोद वाल्मीकि, कप्तान छौक्कर, प्रधान रोशन लाल छौक्कर, अजय शर्मा व विपिन छाबड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed