फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mission Admission: Last date to change course and institute in online application today

मिशन एडमिशन: ऑनलाइन आवेदन में कोर्स और संस्थान बदलने की अंतिम तिथि आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Mission Admission: Last date to change course and institute in online application today
पानीपत। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अंतर्गत राजकीय और निजी आईटीआई में पहले चरण की दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने के बाद दूसरे चरण की काउंसलिंग सोमवार से शुरू हो चुकी है। जिन छात्रों ने पहले चरण में आवंटित हुई सीटों पर किसी कारण से दाखिला नहीं लिया है, उन छात्रों के लिए विभाग ने दूसरे चरण की काउंसलिंग में भाग लेने का एक मौका दिया है।
विज्ञापन

ऐसे छात्र-छात्राएं जो प्रथम राउंड में आवंटित सीटों पर किसी कारणवश दाखिला नहीं ले पाए हैं, वे दूसरे चरण की काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए 20 अक्तूबर तक पोर्टल खुला रहेगा। जो विद्यार्थी पहले चरण में आवंटित हुई सीटों पर किसी कारण से दाखिला नहीं ले पाए, वे 20 अक्तूबर तक ऑनलाइन कोर्स व आईटीआई संस्थान भी बदल सकेंगे। दूसरे चरण की काउंसलिंग में भाग लेने के लिए छात्रों को 500 रुपये व छात्राओं को 250 रुपये दूसरे चरण की काउंसलिंग फीस 18 से 20 अक्तूबर तक ऑनलाइन जमा करवानी होगी। वहीं, 22 अक्तूबर को दूसरे चरण की मेरिट सूची जारी होगी।
विज्ञापन

बता दें कि जिले की 13 आईटीआई में 2236 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया चलेगी। कुल आठ राजकीय आईटीआई में प्रथम चरण की दाखिला प्रक्रिया में 365 अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापित किए गए जबकि 40 के आवेदन रद्द किए गए हैं। अकेले राजकीय आईटीआई पानीपत में कुल 924 पर 7430 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इनमें से प्रथम मेरिट सूची में 510 विद्यार्थियों की सूची जारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे चरण में एडमिशन का यह रहेगा शेड्यूूल
दूसरे चरण की काउंसलिंग में 18 अक्तूबर को रिक्त सीटों का ब्योरा दिखाया जाएगा। 18 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक छात्रों के लिए पोर्टल खोला जाएगा ताकि वे अपने आवेदन फार्म में भरे हुए व्यवसाय में बदलाव या अपनी प्राथमिकता को बदल सकें। 22 अक्तूबर को दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए सीटों का आवंटन किया जाएगा। 22 अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक जिन छात्रों को दूसरे चरण की काउंसलिंग में सीटें आवंटित होंगी उनके दस्तावेजों की जांच संस्थान में होगी। इसी दौरान छात्र अपनी दाखिला फीस भी ऑनलाइन जमा करवा सकते हैं।

दूसरे चरण की काउंसलिंग सोमवार से शुरू हो चुकी है जबकि 22 को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। जो छात्र पहले चरण में आवंटित सीटों पर दाखिला नहीं ले पाए हैं वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड से अपनी आईडी ओपन करके दूसरे चरण की काउंसलिंग की फीस जमा कर सकते हैं और अपने दाखिला फार्म में व्यवसाय व मेरिट के आधार पर आवंटित व्यवसाय में दाखिला ले सकते हैं।
- डॉ. कृष्ण कुमार, प्राचार्य, राजकीय आईटीआई, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed