फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Missing youth's body found in canal, fear of murder

नहर में मिला लापता युवक का शव, हत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Missing youth's body found in canal, fear of murder
Missing youth's body found in canal, fear of murder - फोटो : Panipat
पानीपत। नामुंडा नहर में सोमवार को एक युवक का शव मिला। पुलिस शव को निकाल ही रही थी कि इसी बीच युवक के परिजन उसे तलाशते हुए मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त की और पांच दिन से लापता होने की बात कही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया। परिजनों ने अनुसार मृतक युवक के सीने पर चोट के निशान थे, जिस वजह परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मूलरूप से यूपी के आगरा निवासी सुफियान ने बताया कि वह हाल में बत्रा कॉलोनी में रहता है। उसके साथ उसका बड़ा भाई फैजान (27) भी रहता था। सुफियान ने बताया कि पांच दिन पहले फैजान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। वह फैजान की तलाश कर रहे थे, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लगा था। उन्होंने फैजान की गुमशुदगी की शिकायत भी पुलिस को दी थी। पुलिस भी फैजान को विभिन्न जगहों पर तलाश कर रही थी। इसी बीच सोमवार को वह भाई तलाशते हुए खुबडू झील पर गए, लेकिन वहां भी उसका कोई भेद नहीं लगा। इसके बाद वह वापस लौट रहे थे कि रास्ते में नामुंडा नहर किनारे उन्होंने पुलिस समेत लोगों की भीड़ खड़ी हुई देखी। पूछने पर बताया गया कि कोई शव नहर से बरामद हुआ है। इसके बाद परिजनों ने शव देख और उसकी पहचान की। फैजान सिलाई का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed