फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Misdeed with 11 year old Girl in Panipat

11 साल की बच्ची से दुष्कर्म: दीवार फांदकर आया आरोपी, जान से मारने की धमकी देकर हुआ फरार

Sat, 25 Apr 2026 11:08 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 25 Apr 2026 11:08 PM IST
सार

पानीपत में 11 साल की नाबालिग लड़की से पड़ोस में रिश्तेदारी में आए युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Misdeed with 11 year old Girl in Panipat
11 साल की लड़की से दुष्कर्म - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

समालखा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 साल की बच्ची से पड़ोस में रिश्तेदारी में आए युवक ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद जान से मारने की धमकी देकर आरोपी वहां से भाग गया। अगले दिन जब बच्ची के पेट में दर्द हुआ तो उसने अपनी चाची को आपबीती बताई। परिजनों ने तुरंत थाने पर पहुंचकर शिकायत दी। समालखा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एक व्यक्ति ने थाने में दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात को उनका परिवार घर में सो रहा था। उनकी 11 साल की बेटी आंगन में लेटी थी। रात को पड़ोस में रिश्तेदारी में आया युवक दीवार कूदकर उनके घर में घुस गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। डर के कारण उसने किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन, अगले दिन जब उसके पेट में दर्द हुआ तो परिजनों को कुछ शक हुआ। 
विज्ञापन


चाची ने बच्ची को अपने पास बुलाकर पूरी घटना की जानकारी ली तो बच्ची ने आपबीती बता दी, इसके तुरंत बाद परिजन बच्ची को थाने लेकर पहुंचे और शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत ही आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। बच्ची का मेडिकल और बयान दर्ज किए गए हैं। बाल कल्याण समिति के सामने भी उसकी काउंसिलिंग करवाई जाएगी। वहीं, पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत देकर 11 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। -दीपक, प्रभारी थाना समालखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed