फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mischievous elements set fire to Chicken Corner

Panipat News: शरारती तत्वों ने चिकन कॉर्नर में लगाई आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Mischievous elements set fire to Chicken Corner
पानीपत। सेक्टर 25 में दो पक्षों में हुए झगड़े को सुलझवाना एक चिकन कॉर्नर संचालक को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने इसी रंजिश में देर रात चिकन कॉर्नर में आग लगा दी। लोगों की सूचना पर दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। दुकान मालिक मौके पर पहुंचा और सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पूरी वारदात कैद मिली। चांदनीबाग पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

उग्राखेड़ी गांव निवासी अभिषेक ने बताया कि सेक्टर-25 में डेज होटल के पास उन्होंने तीन माह पहले 22 लाख रुपये खर्च कर चिकन की दुकान खोली थी। गत बृहस्पतिवार रात वह अपने भाई व स्टाफ के साथ दुकान पर था। उनकी दुकान पर मोहित शर्मा व सात अन्य युवक खाना खाने आए थे। उनके पड़ोस में फैंटी चिकन कॉर्नर है। इसमें सैनी मोहल्ले के कुछ युवक बैठे थे। दुकान के बाहर दोनों पक्षों का झगड़ा हो गया। उन्होंने दोनों पक्षों का बीचबचाव करना चाहा तो कुछ युवकों ने दुकान से चाकू उठाकर उसकी गर्दन पर रख दिया और दूर रहने के लिए कहा, बीच में आने पर जान से मारने व दुकान जलाने की धमकी दी। इसके बाद वह दुकान बंद कर घर चला गया। रात एक बजे दमकल कर्मी ने फोन कर दुकान में आग लगने की सूचना दी। वह मौके पर पहुंचा तो पूरी दुकान जलकर नष्ट हो चुकी थी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने कहा कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


अभिषेक ने बताया कि मिठन स्वीट्स व फैंटी चिकन कॉर्नर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उसमें वही युवक मिले जो उसकी दुकान के बाहर खड़े आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे थे। आरोपियों की पहचान राहुल चौधरी, साहिल सैनी, राहुल, दीपक, रोहित सैनी, ढांडा, बाबा, भानू व अन्य निवासी सैनी कॉलोनी और मोहित व खासा निवासी सिवाह के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक ने बताया कि आग से उनका 45 लाख का नुकसान हुआ है। आग की वजह से दुकान में लगी एलईडी, टीवी, इन्वर्टर, एसी, डी-फ्रीज, म्यूजिक सिस्टम व चिकन मशीनरी व गैस सिलिंडर आदि जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed