फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Minimum 18 cases found after one month

एक माह बाद मिले सबसे कम 18 केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Minimum 18 cases found after one month
पानीपत। एक माह बाद शुक्रवार को कोरोना के सबसे कम 18 केस मिले हैं। चार जनवरी को इससे पहले कोरोना के 15 केस मिले थे। शुक्रवार के कोरोना के आंकड़ों से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। शुक्रवार को 85 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। अब जिले में कोरोना के सक्रिय केस की संख्या 409 रह गई है। ये सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। फरवरी में हर 38 मिनट में कोरोना का एक रोगी मिला है जबकि हर तीन मिनट में एक रोगी ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

फरवरी में कोरोना की पॉजिटिविटी दर एक प्रतिशत रही है। इस माह अब तक कोरोना के नए 155 केस मिले हैं, जबकि 551 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इस माह 3274 लोगों ने अपनी जांच कराई है। कोरोना की तीसरी लहर में कोरोना जांच कराने वालों की संख्या काफी कम रही है, क्योंकि स्वास्थ्य विभाग ने नो सिम्टम्स नो टेस्टिंग की पॉलिसी पर काम कर रहा है।
विज्ञापन

अब तक जिले में 35,806 केस मिल चुके हैं। इनमें से 34,744 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। अब तक जिले में 5,59,015 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। कोरोना से 649 लोगों की मौत हुई है। छह लोगों की मौत कोरोना की तीसरी लहर में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात लाख लोगों का टीकाकरण कोर्स पूरा
जिले में अब सात लाख लोगों का टीकाकरण कोर्स पूरा हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग एक साल और 19 दिन में सात लाख लोगों को टीके की दोनों खुराक लगा पाया है। वहीं दूसरी 15-18 आयु वर्ग के पात्रों के टीकाकरण काफी धीमी गति से हो रहा है। शुक्रवार को इस आयु वर्ग के महज 97 लोगों को टीके की पहली डोज लगी है। 248 ने दूसरी डोज लगवाई ।

इस आयु वर्ग के अब तक 49,614 को टीके की पहली डोज लग चुकी है। अब भी वहीं दूसरी ओर अब तक महज 4576 स्वास्थ्य कर्मचारी व फ्रंटलाइन वर्कर ने बूस्टर (प्रिकॉशन) डोज ली है। जिले में कुल स्वास्थ्य कर्मचारी व फ्रंटलाइन वर्कर साढ़े 17 हजार हैं। अब जिले में पात्रों की संख्या के मुकाबले 111 प्रतिशत लोगों को टीके की पहली डोज दी है। 72 प्रतिशत लोगों का दोनों डोज का कोर्स पूरा हो चुका है।
टीकाकरण का आंकड़ा
15-18 आयु वर्ग: 49,614क ो पहली डोज
15-18 आयु वर्ग: 2651 को दूसरी डोज
18- 44 आयु वर्ग: 10,67,264 को पहली डोज
18- 44 आयु वर्ग: 701,263 को दूसरी डोज
बूस्टर (प्रिकॉशन) डोज- 4576
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed