{"_id":"7984c79cb083efddb386c9af1df33d53","slug":"millions-in-the-name-of-foreign-car-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी गाड़ी के नाम पर करोड़ों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी गाड़ी के नाम पर करोड़ों की ठगी
अमर उजाला, पानीपत
Updated Tue, 21 Jan 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। इंडस्ट्रियल एरिया के एक उद्यमी को विदेशी गाड़ी देने के नाम पर पौने दो करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने उद्यमी की शिकायत पर दिल्ली की एक फर्म के डायरेक्टर समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
मॉडल टाउन निवासी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उसकी इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्टरी है। उसने अप्रैल 2011 में दिल्ली के एक व्यक्ति से एक करोड़ 85 लाख रुपये में एक गाड़ी खरीदी थी और उसका पौने पांच लाख रुपये का इंश्योरेंस कराया था।
उसने आरोप लगाया कि गाड़ी का मालिक और बिचौलिया उनके नाम गाड़ी नहीं करा रहे थे। उसने जांच कराई तो गाड़ी की कस्टम ड्यूटी नहीं मिली। इससे लिए बिचौलिए और असल मालिक से कई बार बात की, लेकिन किसी ने रास्ता नहीं दिया। वे गाड़ी की एनओसी को लेकर चक्कर काटते रहे। इस पर उनको सौदा बिगड़ने लगा। जिसके बाद उन्होंने जनवरी 2013 में गाड़ी की आरसी दे दी।
विज्ञापन
उन्होंने इसको चेक कराया तो गाड़ी के लिए उनके साइन व फर्म की फर्जी स्टैंप इस्तेमाल मिली। उन्होंने गाड़ी वापस कर दी और पैसों की मांग की। उसने आरोप लगाया कि उन्होंने गाड़ी लेकर पैसे वापस नहीं किए और इसको लेकर उनके चक्कर कटवाते रहे।
पुलिस ने उसकी शिकायत पर दिल्ली की एक फर्म के मालिक राहुल मिश्रा, सत्यप्रकाश और अनिल तिवारी निवासी दिल्ली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना पुलिस ने बताया कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द ही इसमें शिकायतकर्ता को न्याय मिल जाएगा।