{"_id":"e4499df63f08736f080bd7a1202b3785","slug":"millions-around-the-warehouse-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम में आग से लाखों खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदाम में आग से लाखों खाक
अमर उजाला, पानीपत
Updated Tue, 03 Dec 2013 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत के अमर भवन चौक स्थित बीआर फैब्रिक में आग लग गई। इससे काफी संख्या में पर्दे व सोफे के कवर जल गए।
व्यस्ततम बाजार में आग लगने के बाद आसपास के दुकानदारों की धड़कन बढ़ गई। बाद में दुकानदारों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
अमर भवन चौक स्थित बीआर फैब्रिक के ऊपर बने गोदाम में आज सुबह आग लग गई। दुकान पर काम करने वाले एक सहयोगी ने इसकी सूचना मालिक नरेश नारंग और राहुल नारंग को दी।
व्यस्ततम बाजार स्थित दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही अन्य दुकानदारों की धड़कन भी बढ़ गईं। उसके साथ लगते कुछ दुकानदारों ने अपना सामान निकालकर इधर उधर सुरक्षित स्थान पर रखना शुरू कर दिया।
कुछ लोगों ने एंटी फायर सिलेंडर की मदद से आधा-पौन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी एक गाड़ी के साथ दुकान पर पहुंचे। लेकिन उस समय तक आग पर काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन
दुकानदार नरेश नारंग ने आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया है। उसने बताया कि आगजनी से दुकान के गोदाम में रखे पर्दे और सोफे का कपड़ा जल गया।
उन्होंने आगजनी से लाखों रुपये का नुकसान होना बताया है। दुकानदारों का कहना है कि आग भड़कने पर अन्य दुकानों को भी नुकसान हो सकता था। समय रहते आग पर काबू पाए जाने से बड़ा हादसा बच गया।