फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   migrant woman hanged herself

प्रवासी महिला ने फंदा लगा दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
migrant woman hanged herself
पानीपत। उझा गेट के पास स्थित शक्ति विहार कॉलोनी में प्रवासी महिला ने अपने किराये के मकान में फंदा लगाकार जान दे दी। इससे पहले महिला ने अंग्रेजी भाषा मं लिखा एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें लिखा है- ‘‘नोबडी इन्वॉल्व इन माई सुसाइड, दिस दज माई ऑवन डिसीजन।’’
विज्ञापन

महिला के आत्महत्या करने की खबर पाकर चांदनी बाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की। हालांकि महिला की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सबसे पहले महिला के शव को उसकी सास ने देखा। बहू का शव फंदे पर लटका देखकर सास ने पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। उसने अंग्रेजी में लिखे सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है। बाद में पोस्टमार्टम के लिए शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनाक्रम के मुताबिक, 32 वर्षीय मधुमिता बादत्या पत्नी खंगेश्वर मूल रूप से उड़ीसा की रहने वाली थी। 10 साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद पति खंगेश्वर पत्नी मधुमिता को पानीपत ले आया था। खंगेश्वर सेक्टर 29 पार्ट टू स्थित डाई हाउस में डाइंग मास्टर है। बताया जा रहा है कि मधुमिता बीए पास थी। परिवार में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं था। बुधवार सुबह पति फैक्टरी में चला गया था। सात साल की बेटी आकांक्षा मकान की छत पर दादी के पास खेल रही थी। जब दादी नीचे आई तो मकान की गैलरी में जाल पर रस्सी के साथ मधुमिता का शव फंदे पर लटका हुआ था। यहीं पर एक सुसाइड नोट भी पड़ा था।

इसके बाद वृद्धा ने खंगेश्वर को फोन की इसकी सूचना दी। मधुमिता की मौत के बाद से ही उसकी सास बेसुध है। अब तक मुधमिता के आत्महत्या करने के पीछे के कारणों का पता नहीं लग पाया है। घटना के संबंध में मधुमिता के पति खंगेश्वर का कहना है कि उसकी पत्नी ने ऐसा कदम क्यों उठाया है, इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि मधुमिता समझदार थी। उनके परिवार में भी किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं था। अब पुलिस सुसाइड नोट को जांच के लिए मधुबन लैब में भेजेगी। वीरवार का शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed