फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Migrant committed suicide by hanging himself

Panipat News: प्रवासी ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Migrant committed suicide by hanging himself
पानीपत। रिसालू गांव में एक प्रवासी युवक ने गृह क्लेश से परेशान होकर फंदा लगा लिया। प्रवासी रिसालू रोड पर एक फैक्ट्री में काम करता था। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और शव को जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के गांव कमालपुर निवासी सुनील ने बताया कि उसका भाई सोनू (23) तीन साल से रिसालू गांव में किराए पर रहता था। उसकी डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। सोनू यहीं पर एक फैक्ट्री में काम करता था।
विज्ञापन

मंगलवार रात को सोनू का उसकी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया था। उसने अपनी पत्नी को कमरे से बाहर भेजकर कमरे के अंदर की कुंडी लगाकर फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी पत्नी ने खिड़की से झांककर देखा तो उसका पंखे पर चुन्नी के साथ फंदे से लटका हुआ था। उसने पड़ोसियों को इस बारे में बताया। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed