फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Message given to make family life balanced

Panipat News: गृहस्थ जीवन को संतुलित बनाने का दिया संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Message given to make family life balanced
मतलौडा। ब्रह्मकुमारीज के थिराना गांव स्थित ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर दो दिवसीय युगलों की योग भट्टी कार्यक्रम के दूसरे एवं अंतिम दिन गृहस्थ जीवन को संतुलित बनाने का संदेश दिया। इसके साथ इस विशेष कार्यक्रम ने युगलों को योग और आध्यात्मिक साधना के महत्व को गहराई से समझाया गया।
विज्ञापन

दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन सत्र के मुख्य वक्ता राजयोगी बीके भारत भूषण रहे। उन्होंने परमात्मा से जुड़ने के माध्यम से गृहस्थ जीवन को संतुलित और शांतिमय बनाने के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि योग आत्मा को शुद्ध कर जीवन को परम आनंदमय बनाता है। उन्होंने कहा कि गृहस्थ जीवन में व्यक्ति के पास कई जिम्मेदारी आ जाती हैं। ऐसे में वह कई अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में लग जाता है। इस स्थिति में परमात्मा का ध्यान करना भी छोड़ देता है। इन सबके चलते व्यक्ति परेशानियों में फंसता चला जाता है। हमें हर समय परमात्मा का नाम स्मरण करना चाहिए।
विज्ञापन

राजयोगिनी सरला बहन ने योग साधना के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से ही समाज और परिवार में शांति और स्थायित्व लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति के शरीर और मन को परमात्मा के साथ जोड़ता है। वे हर रोज योग करेंगे तो शरीर और मन को मजबूत बना पाएंगे। एक मजबूत मन का व्यक्ति या स्त्री किसी भी बड़ी से बड़ी परेशानी का सामना खुद पार पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में हमको हमेशा याद पर ध्यान देना चाहिए। बीके सुरेंद्र ने कुशलतापूर्वक मंच संचालन किया। उन्होंने वक्ताओं और साधकों के अनुभवों को संप्रेषित किया। साधकों ने दो दिवसीय कार्यशाला की सराहना की। आरती और अंजली ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम में उनको योग के माध्यम मन को शांत रखने और परमात्मा का ध्यान लगाने के बारे में पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed