फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Medical college student molested by senior student, FIR lodged

Panipat News: मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ वरिष्ठ छात्र ने की छेड़छाड़, प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Medical college student molested by senior student, FIR lodged
इसराना। एक निजी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस फाइनल वर्ष की एक छात्रा ने अपने कॉलेज के एक वरिष्ठ छात्र पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। थाना इसराना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की ली है। वहीं प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी छात्र भाग गया। एक छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एमबीबीएस फाइनल वर्ष में पढ़ती हैं। वह एक दिन कॉलेज की लाइब्रेरी में पढ़ रही थी। छात्र ने उनका मोबाइल नंबर ले लिया। वह उनसे बात करने लगा। छात्रा ने आरोप लगाया कि वरिष्ठ छात्र ने उनको लाइब्रेरी से नीचे हाल में बुलाया।
विज्ञापन

वह थोड़ी देर में वापस आने की बात कहकर उनको कार में बैठाकर बाहर ले गया। छात्रा ने आरोप लगाया कि वरिष्ठ छात्र ने कार में उनके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। वह कार को एक होटल पर ले गया। उन्होंने यहां कॉफी पी और वापस आते हुए फिर से कार में छेड़छाड़ शुरू कर दी। उन्होंने काॅलेज आकर अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। उन्होंने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। वरिष्ठ छात्र इस बात का पता चलते ही भाग गया। इसराना थाना के प्रभारी हरिराम ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा की शिकायत पर वरिष्ठ छात्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed