{"_id":"65c40a727855b4b3ed052f57","slug":"md-of-sugar-mill-will-get-best-md-of-sugar-mill-award-panipat-news-c-244-1-pnp1004-113327-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शुगर मिल के एमडी को मिलेगा बेस्ट एमडी ऑफ शुगर मिल का अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शुगर मिल के एमडी को मिलेगा बेस्ट एमडी ऑफ शुगर मिल का अवार्ड
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत शुगर मिल के एमडी जगदीप सिंह को बेस्ट एमडी ऑफ शुगर मिल का अवार्ड मिलेगाा। ये सम्मान उन्हे महाराष्ट्र के कोल्हापुर में होने वाले 11वें भारतीय शुगर वार्षिक सिम्पोजियम एवं अवार्ड समारोह में 10 फरवरी को दिया जाएगा। भारतीय शुगर के चेयरमैन विक्रम सिंह शिंदे ने पानीपत शुगर मिल के एमडी जगदीप सिंह को पत्र भेज कर 10 फरवरी को कोल्हापुर के अवार्ड समारोह में पहुंच कर अवार्ड लेने को लेकर निमंत्रण दिया है। भारतीय शुगर देश के सहकारी व प्राइवेट प्राइवेट क्षेत्र के शुगर मिलों का एक संगठन है। जो वर्ष 1975 से शुगर यानी चीनी के क्षेत्र में काम कर रहा है।
भारतीय शुगर द्वारा एमडी जगदीप सिंह को ये सम्मान चीनी के क्षेत्र में किए गए अनुकरणीय कार्याें, समर्पण व प्रतिबद्धता को लेकर दिया जा रहा है। बता दें कि एचसीएस अधिकारी जगदीप सिंह पहले कैथल और महम शुगर मिलों के भी एमडी रह चुके हैं। वहीं एमडी जगदीप सिंह का बेस्ट एमडी का अवार्ड को लेकर भारतीय शुगर द्वारा चयन किए जाने पर पानीपत शुगर मिल के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बुधवार को उन्हें बधाई दी है।