फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Maximum six cases were found after 20 days

20 दिन बाद सबसे ज्यादा 6 केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Maximum six cases were found after 20 days
पानीपत। बृहस्पतिवार को 20 दिन में सबसे ज्यादा कोरोना के छह केस मिले हैं। सभी रोगियों की सिविल अस्पताल में जांच हुई थी। इनको स्वास्थ्य विभाग ने घर पर आइसोलेट कर दिया। आशा वर्करों को इन तक दवा और जरूरी सामान भेजने की जिम्मेदारी दी गई है। बृहस्पतिवार को मिले छह मरीजों में दो बच्चे शामिल हैं। इससे पहले 20 मई को जिले में कोरोेना के सात केस मिले थे। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या तीन से बढ़कर नौ पर पहुंच गई है। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादियान ने कहा कि बृहस्पतिवार को 159 लोगों के सैंपल भी लिए गए हैं। अब कुल नौ एक्टिव केस हैं। जिले में अब तक 676 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। नए केसों में कृष्णा गार्डन के पास से 14 साल का किशोर, गांव ग्वालड़ा से 18 साल का किशोर, सींक गांव से 28 साल का युवक, नांगलखेड़ी गांव से 10 साल की बच्ची, भगत नगर से 39 साल का व्यक्ति, सेक्टर-12 से 53 साल का व्यक्ति पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed