फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mathematics Olympiad could not be held due to lack of budget

Panipat News: बजट के अभाव में नहीं हो पाया गणित ओलंपियाड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 06:07 AM IST
विज्ञापन
Mathematics Olympiad could not be held due to lack of budget
पानीपत। जिला स्तर पर होने वाली पानीपत गणित ओलंपियाड का आयोजन बजट जारी न होने से अटक गया है। हालांकि जिला शिक्षा विभाग की ओर से पीएमओ के आयोजन को लेकर बजट की डिमांड भेजी गई है। यदि बजट जारी नहीं हुआ तो जुलाई में भी जिला स्तर पर गणित ओलंपियाड के आयोजन पर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन

पानीपत गणित ओलंपियाड का आयोजन मई में होना प्रस्तावित था, लेकिन बजट जारी न होने से पीएमओ का आयोजन अभी तक नहीं करवाया जा सका है। गणित ओलंपियाड परीक्षा के लिए जिले से करीब 20 हजार विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं। जिला शिक्षा विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार गणित ओलंपियाड परीक्षा 10 मई को करानी थी लेकिन निजी स्कूल संचालकों की मांग पर आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल से बढ़ाकर 10 मई कर दी थी। यह परीक्षा अब तीन स्तर में कराई जानी है। पानीपत गणित ओलंपियाड परीक्षा के लिए सरकारी व मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के छठी से 12वीं के विद्यार्थियों से निशुल्क आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन


बॉक्स
प्रतियोगी परीक्षा है पानीपत गणित ओलंपियाड
गणित ओलंपियाड एक प्रतियोगी परीक्षा है। यह परीक्षा छात्रों में गणित के प्रति रुचि और कौशल को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 स्तरों में आयोजित की जानी है। यह परीक्षा छात्रों के लिए बुनियादी गणित कौशल का मूल्यांकन करेगी। प्रतियोगिता के जिला स्तर पर टॉप-10 विजेताओं को विशेष छात्रवृत्ति और मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। वहीं, अन्य प्रतिभागी डिजिटल सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकेंगे। प्रत्येक खंड से टॉप-35 विद्यार्थी हरियाणा गणित ओलंपियाड की निशुल्क कोचिंग लेने के पात्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स



कक्षावार बनाए गए लेवल व पाठ्यक्रम

लेवल कक्षा पाठ्यक्रम



लेवल-1 11वीं व 12वीं नाैवीं से 11वीं के सवाल

लेवल-2 नौवीं और 10वीं सातवीं से नौवीं के सवाल



लेवल-3 छठी से आठवीं चौथी से छठी के सवाल

वर्जन-



जिला शिक्षा विभाग द्वारा पानीपत गणित ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन मई के अंतिम सप्ताह में किया जाना था लेकिन बजट जारी न होने से तय समय पर इसका आयोजन संभव नहीं हो पाया। पीएमओ के आयोजन के लिए बजट की डिमांड की गई है। बजट शीघ्र जारी होने की संभावना है। बजट जारी होने पर जुलाई में पानीपत गणित ओलंपियाड करवाने की योजना है।

- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed