फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Matalouda Block Committee vice president election today

Panipat News: मतलौडा ब्लॉक समिति के उपाध्यक्ष चुनाव आज, कई सदस्यों में नाराजगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Matalouda Block Committee vice president election today
-इसराना एसडीएम की अध्यक्षता होगा हो ब्लॉक समिति के उपाध्यक्ष का चुनाव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मतलौडा। मतलौडा ब्लॉक समिति के उपाध्यक्ष सोमवार को चुनाव को कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। उधर, ब्लॉक समिति के चुनाव को लेकर सदस्यों में नाराजगी है। कुछ सदस्यों ने एक जनप्रतिनिधि में पर दखलअंदाजी के आरोप लगाए हैं। जिस कारण कुछ सदस्य चुनाव से किनारा करने का मन बन चुके हैं।
मतलौडा ब्लॉक समिति के उपाध्यक्ष सरदार गुरजंत सिंह ने करीब 15 दिन पहले अपने निजी कारणों के चलते पद से त्यागपत्र दे दिया था। जिसके बाद से ही यह पद खाली है। जिसके बाद एसडीएम इसराना की अध्यक्षता में ब्लॉक समिति का चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। चुनाव के लिए 21 जुलाई सोमवार का दिन निर्धारित किया गया था। इसके लिए सभी 29 सदस्यों को ब्लॉक समिति कार्यालय पर उपस्थित होने के नोटिस भी जारी किए गए थे। जिससे ब्लॉक समिति का चुनाव कराया जा सके।
विज्ञापन

लेकिन, चुनाव में भाजपा के एक बड़े जनप्रतिनिधि की दखलअंदाजी के कारण कुछ ब्लॉक समिति के सदस्य नाराज हैं। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधि द्वारा ब्लॉक समिति के उपाध्यक्ष के चुनाव में मनमानी की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि कुछ सदस्यों ने चुनाव से दूरी बनाने का मन बना लिया है। जिसे लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed