{"_id":"6196b44f8b3d0a7f0376bed6","slug":"master-plan-made-after-dengue-outbreak-10-more-patients-found-panipat-news-knl900518103","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू फैलने के बाद बना मास्टर प्लान, 10 मरीज और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू फैलने के बाद बना मास्टर प्लान, 10 मरीज और मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जिले में डेंगू का कहर जारी है और इससे बचाव के लिए मास्टर प्लान भी तब बना जब मरीजों की संख्या दो सौ पहुंच गई। वीरवार को फिर 10 डेंगू पॉजिटिव मरीज आ गए हैं। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 204 हो गई है। बारिश से पहले जून और जुलाई में जो मास्टर प्लान बनाया जाना था, उसे अब नवंबर में बनाया गया, जबकि मरीजों का दोहरा शतक लग गया।
नियमानुसार, विभाग को मलेरिया सीजन के तुरंत बाद अप्रैल के प्रथम सप्ताह में डेंगू के खिलाफ मास्टर प्लान बनाना होता है। सीएचसी एवं पीएचसी स्तर पर स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी जाती है। एंटी लार्वा एक्टिविटी शुरू कर दी जाती है, लेकिन अब नवंबर में डेंगू के केस एकदम से बढ़े तो विभाग ने मास्टर प्लान जारी किया है। इस मास्टर प्लान के तहत भी सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से सीएचसी एवं पीएचसी के कर्मचारियों को डेंगू के खिलाफ अलर्ट किया गया है। एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाने, डेंगू के संदिग्ध एवं कंफर्म रोगियों का डाटा रजिस्टर में दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।
वीरवार को 186 सैंपल की जांच हुई है, जिसमें 10 और डेंगू पॉजिटिव मरीज आ गए हैं। नए आए 10 रोगी ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। अब तक जिले में लगभग 2300 सैंपल की जांच हुई हैं, इनमें से 9.7 प्रतिशत रोगियों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वीरवार को जहां डेंगू के नए रोगी मिले हैं, वहां के आसपास के 60 मकानों में एंटी लार्वा एक्टिविटी शुरू कर दी गई है। यहां जिन लोगों को बुखार है उनकी स्लाइड भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
मास्टर प्लान जारी किया है- सीएमओ
डेंगू पर अंकुश लगाने के लिए मास्टर प्लान जारी किया है। इसके तहत जिले भर में एंटी लार्वा एक्टिविटी व जागरूकता कार्यक्रम जारी रहेंगे। स्वास्थ्य कर्मचारियों को रोगियों का डाटा अपने रजिस्टर में अंकित करना होगा। एंटी लार्वा एक्टिविटी पहले से चलती आ रही है। इसको जारी रखा जाएगा।
डॉ. जितेंद्र कादियान, सिविल सर्जन पानीपत।