{"_id":"61ae716b9a7a1443c860a19e","slug":"master-plan-improved-the-situation-of-ward-22-panipat-news-knl919323156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्टर प्लान ने सुधारे वार्ड 22 के हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्टर प्लान ने सुधारे वार्ड 22 के हालात
विज्ञापन
पानीपत। वार्ड नंबर-22 पहले इसी जगह भरा रखता था गंदा पानी।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। नगर निगम के मास्टर प्लान से दत्ता कॉलोनी के साथ विर्क नगर और ज्योति कॉलोनी के करीब 20 हजार लोगों को गंदगी से निजात मिलेगी। यहां गंदगी की जगह करीब दो करोड़ रुपये से अब सुंदर पार्क का निर्माण करवाया जा रहा है। गंदे पानी की निकासी नालियों की बजाए सीवरेज सिस्टम के माध्यम से की जा रही है।
यहां की सीवरेज लाइनों के गंदे पानी की आईपीएस यानी इंटरमीडियेट पंपिंग स्टेशन के माध्यम से निकासी करवाई जा रही है। इसे मुख्य लाइन से जोड़ दिया गया है।
नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता अजय छौक्कर ने बताया कि वार्ड नंबर 22 की दत्ता कॉलोनी में सीवरेज सिस्टम नहीं था। घरों से निकलने वाला निकासी का पानी एक जगह जमा हो रहा था। लोग यहीं घरों से निकलने वाली गंदगी को भी फेंक देते थे। इससे कीचड़, गंदगी के ढेर और गंदे पानी का यह जोहड़ तक बन गया था।
स्थानीय लोग इससे परेशान थे और सफाई की गुहार लगा रहे थे। शिकायत के बाद इसके विकास कार्य के लिए निगम को आदेश जारी किए गए। निगम ने इस मास्टर प्लान पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसके तहत पहले अब यहां सुंदर पार्क तैयार होते देख कॉलोनियों के लोगों में काफी खुशी है। सभी ने इसके लिए जनप्रतिनिधि समेत निगम अधिकारियों का भी धन्यवाद किया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कॉलोनी का धरातल समतल नहीं था इसलिए निकासी के लिए निगम के सामने चुनौती थी। जिसका हल निकालकर एक मास्टर प्लान तैयार किया गया। अमरूत के माध्यम से सीवरेज लाइन बिछाई गई। इन सीवरेज लाइन को मुख्य लाइन से जोड़ा गया। इनके पानी को उठाने के लिए आईपीएस लगवाया गया। ये पंपिंग स्टेशन गंदे पानी को निकालकर मुख्य सीवरेज लाइन में छोड़ता है। अब गंदे पानी से भरे तालाब की जगह पार्क का निर्माण किया जा रहा है।
पार्षद पति योगेश डाबर ने बताया कि दत्ता कॉलोनी के इस गंदे पानी के तालाब से कॉलोनी के लोगों में रोष था। अब यहां पार्क बनाया जाएगा। इसका फायदा दत्ता कॉलोनी के साथ लगते विर्क नगर और ज्योति कॉलोनी के लोगों को भी होगा। इन दोनों कॉलोनियों के लोगों की भी काफी लंबे समये से पार्क की मांग थी।
इसी तर्ज पर आगे होगा काम
शहर के ऑउटर कॉलोनियों के विकास को लेकर निगम प्रतिबद्ध है। सिलसिले वार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। जिन कॉलोनियों में जल निकासी की समस्या ज्यादा है, जहां से गंदा पानी लिफ्ट नहीं हो पा रहा है उनमें भी इसी तर्ज पर आईपीएस बनवाएंगे जाएंगे। निगम की जमीन पर जो गंदे पानी के जोहड़ बन चुके हैं, वहां पार्क बनवाए जाएंगे। जिससे लोगों को गंदगी से भी निजात और पार्कों की सौगात मिल सके। -अजय छौक्कर, निगम कनिष्ठ अभियंता

पानीपत। वार्ड नंबर-22 में अब इसी जगह किया पार्क बनाने का काम हुआ शुरू।- फोटो : Panipat