फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Market buzzing on Diwali, demand for green crackers increased

Panipat News: दिवाली पर बाजार गुलजार, हरित पटाखों की बढ़ी मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Market buzzing on Diwali, demand for green crackers increased
पानीपत। दिवाली को लेकर बाजार गुलजार हो गया है। फूलों की दुकान से लेकर मिठाई और उपहार की दुकानों पर पूरा दिन भीड़ लगी रही। लोगों के अपने घरों को जाने के चलते रोडवेज बसों के अलावा ट्रेनों में भी भीड़ रही। जीटी रोड पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। प्रशासन ने दिवाली के दिन हरित पटाखों को चलाने के लिए दो घंटे की छूट दी है। ऐसे में इनकी मांग बढ़ गई है। ऐसे में इस दौरान प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों की बिक्री पर नजर रखने के लिए कमेटी गठित की हैं। संबंधित थाना पुलिस के अलावा प्रशासनिक अधिकारी कार्रवाई करेंगे। दिवाली पर रात आठ से 10 बजे तक आतिशबाजी कर सकेंगे।
विज्ञापन

दिवाली वीरवार को है। इस दिन दो मुहूर्त में पूजा होगी। हालांकि कुछ लोग शुक्रवार को भी लक्ष्मी पूजन करने का विचार कर रहे हैं। इसको लेकर बुधवार को बाजार में पूरा दिन खरीदारी तेज रही। लोगों ने अपनी जरूरत का सामान खरीदने के साथ नजदीकी रिश्तेदारों के लिए उपहार की खरीदारी की। बाजार रात के समय सामान्य दिनों से करीब दो घंटे देरी तक चलता रहा। इसी तरह लंबी दूरी से अपने घर आने वाले लोग देर रात तक अपने गंतव्य को पहुंचते रहे। इस त्योहार में पिछले साल की अपेक्षा अधिक बिक्री रही है।
विज्ञापन


बॉक्स

प्रशासन प्रदूषण फैलाने वालों पर करेगा कार्रवाई

प्रशासन ने जिले में पर्यावरण प्रदूषण फैलाने वालों की पहचान कर सख्त कदम उठाने का फैसला लिया है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सुझाव के आधार पर दिवाली के दिन पटाखे चलाने पर रोक लगाई है। इसमें धारा 163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 और विस्फोटक अधिनियम, 1884 में निहित शक्तियों का प्रयोग किया गया है। इसके तहत 31 जनवरी 2025 तक पटाखे या लारी और सभी प्रकार के पटाखों के निर्माण, बिक्री, फोड़ने और उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। हरित पटाखे दो घंटे चलाए जा सकेंगे। इसके साथ पटाखों के ऑनलाइन ऑर्डर पर भी पाबंदी रहेगी। दमकल विभाग ने अपनी सभी गाड़ियों को अलर्ट कर दिया गया है। दिवाली के दिन व रात के समय सभी कर्मचारी और अधिकारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



टीमों का किया गया गठन

प्रशासन ने दिवाली के दिन प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई के लिए टीमों का गठन किया है। जिलाधीश ने इसको लेकर पुलिस अधीक्षक, जिला नगर आयुक्त व सभी एसडीएम को आदेश दिए हैं। सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बीडीपीओ, डीसीपी, ईओ व सचिव नगरपालिका की निगरारी रहेगी। पुलिस थाना प्रभारी, अग्निशमन अधिकारी और अन्य अग्निशमन कार्यालय के कर्मचारियों को भी आदेश दिए हैं।




वर्जन :
दिवाली दीपों का त्योहार हैं। हमें खुशियों के साथ मनानी चाहिए। लोगों को हरित पटाखे दो घंटे चलाने की अपील है। प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे चलाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों की टीमों का गठन किया गया है। डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed