फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Man's body found at Sanjay Chowk

Panipat News: संजय चौक पर मिला व्यक्ति का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
Man's body found at Sanjay Chowk
पापीपत। शहर थाना क्षेत्र में संजय चौक पर बुधवार देर रात को एक व्यक्ति का शव मिला है। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले। जिससे आशंका है कि किसी वाहन की टक्कर से उनकी मौत हुई। जनसेवा दल के सदस्यों ने शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। शहर थाना पुलिस जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन

जनसेवा दल के सदस्य चमनलाल गुलाटी ने बताया कि उनके पास बुधवार रात को सूचना आई कि संजय चौक पर एलिवेटेड हाईवे के नीचे सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा है। जिसकी उम्र करीब 40 साल है। अज्ञात वाहन की टक्कर होने से युवक की मौत होने की आशंका है। सूचना के मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। लोगों ने बताया कि व्यक्ति कई दिनों से संजय चौक के आस-पास देखे जा रहे थे। शहर थाना प्रभारी मुकेश ने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल से सूचना आई है। शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed