{"_id":"68cda56caa3e40fb6a028df5","slug":"manish-and-preeti-became-winners-in-the-200-meter-race-panipat-news-c-244-1-pnp1006-144071-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दो सौ मीटर दौड़ में मनीष और प्रीति बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दो सौ मीटर दौड़ में मनीष और प्रीति बनी विजेता
Sat, 20 Sep 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
श्रमिक जोनल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेते पहलवान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। श्रम विभाग की की ओर से शिवाजी स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। इसमें पांच जिलों के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभा दिखाई। इस दौरान दो सौ मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में मनीष और महिलाओं में प्रीति विजेता रही। इस अवसर पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, मेहनत और टीम वर्क की भावना सिखाते हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को नई ऊर्जा व दिशा देते हैं। खिलाड़ियों को नशे से दूर रहकर अपने निर्धारित लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को अपने काम के साथ खेल प्रतिभा में भी निखार लाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने विजेता टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम :
पुरुष वर्ग की सौ मीटर दौड़ में अमित प्रथम, धीरज द्वितीय और रितिक तीसरे स्थान पर रहा। 200 मीटर दौड़ में मनीष प्रथम, हरेंद्र द्वितीय और राजू तीसरे स्थान पर रहा। 400 मीटर दौड़ में पहले स्थान पर धीरज, दूसरे पर उमेश व तीसरे पर अमित रहा। 800 मीटर दौड़ में पहले स्थान पर अमित, दूसरे पर मुनीम व तीसरे पर शीतल रहा। महिला वर्ग की 200 मीटर दौड़ में पहले स्थान पर प्रीति, दूसरे पर बीरमति व तीसरे स्थान पर मीना देवी रही। 400 मीटर दौड़ में पहले स्थान पर प्रीति, दूसरे स्थान पर सुशीला, तीसरे पर शिवानी व चौथे स्थान पर पिंकी देवी रही। पुरुष वर्ग की ऊंची कूद में पहले स्थान पर परमजोत, दूसरे पर अरुण और तीसरे पर अनिल कुमार रहे। लंबी छलांग में मनीष पहले स्थान पर, अनिल कुमार दूसरे स्थान पर व उमेश तीसरे स्थान पर रहा है। पुरुष वर्ग के शाॅटपुट में अनिल प्रथम, हरेंद्र द्वितीय व कार्तिक तीसरे स्थान पर रहा है।