{"_id":"6ade109ffdc5e436e20b2397","slug":"mandeep-jalmana-won-an-11000-rupee-wrestling-bout-by-defeating-kamal-sonipat-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166587-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मनदीप जलमाना ने कमल सोनीपत को हराकर जीती 11 हजार की कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मनदीप जलमाना ने कमल सोनीपत को हराकर जीती 11 हजार की कुश्ती
विज्ञापन
शकुंभरी देवी मेल में दंगल में विजेता पहलवानों को इनाम देते मुख्यातिथि योगी गौत्तमनाथ, रत्तन सिं
-गांव अधमी के शाकंभरी देवी मेले में इनामी दंगल हरियाणा, यूपी, दिल्ली व पंजाब से आए पहलवानों ने की जोर-आजमाइश
संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। अधमी गांव स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर के प्रांगण में मेले में दोपहर बाद इनामी दंगल का आयोजन किया गया। इसमें करीब एक लाख रुपये की इनाम दिए गए। दंगल में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब सहित विभिन्न राज्यों से आए नामी पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपना दमखम दिखाया। मनदीप जलमाना ने कमल सोनीपत को हराकर 11 हजार रुपये का दंगल जीता।
मुख्यातिथि कैराना आश्रम के महंत योगी गौतमनाथ , विशिष्ट अतिथि समाजसेवी एवं यमुना सुधार समिति के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट रत्तन सिंह रावल, समाजसेवी राजू उर्फ राजपाल रावल और सरपंच दलबीर रंगा रहे। अतिथियों ने अखाड़े में उतरे विजेता और उपविजेता पहलवानों को नकद इनाम देकर पुरस्कृत किया।
योगी गौतमनाथ ने कहा कि दंगल गांवों का पारंपरिक और लोकप्रिय खेल है। इसे देखने दूर-दूर से ग्रामीण पहुंचते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि खेलों को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए। इससे आपसी प्रेम और भाईचारा मजबूत होता है।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि एडवोकेट रत्तन सिंह रावल ने कहा कि दंगल हमारी लगभग 500 साल पुरानी प्राचीन संस्कृति का हिस्सा है। इसे जीवित रखने के लिए क्षेत्र में हर वर्ष दो बार दंगल का आयोजन किया जाता है ताकि युवा इस दिशा में आगे बढ़ें। समाजसेवी राजू रावल ने युवाओं से अपील की कि वे नशे जैसी बुरी लत से दूर रहें और खेलकूद में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। युवा कड़ी मेहनत और लगन से अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें, तभी वे राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व को निभाते हुए सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर ओमपाल, सद्दाम, वाजिद, महिपाल, जयकिशन, रामधन, रमेश, राजेंद्र, नवीन, सुनील और रोहतास मौजूद रहे।
रोमांचक मुकाबले और विजेता पहलवान
दंगल का सबसे बड़ा और आकर्षण का केंद्र मनदीप जलमाना और कमल सोनीपत के बीच कुश्ती रही। मनदीप जलमाना ने कमल सोनीपत को हराकर 11 हजार रुपये का मुख्य खिताब अपने नाम किया। वहीं 21 हजार रुपये दूसरी बड़ी कुश्ती अतुल रिसालू और साहिल बांध के बीच कड़ी टक्कर के बाद बराबरी पर रही। इसके अलावा नसीम पहलवान कैराना यूपी ने दिनेश (रोहतक) को हराकर 5,100 रुपये का इनाम जीता। इनके साथ ही दीपक जलमाना, राजा (मुजफ्फरनगर), समीर गोयला खेड़ा और रितिक बापौली सहित सैकड़ों पहलवानों ने अपने मुकाबले जीतकर नकद पुरस्कार प्राप्त किए। इस मुकाबले में ओमपाल ने रेफरी की भूमिका बखूबी निभाई।
27