{"_id":"6a1b3d11d7ff50b27f03a639","slug":"man-duped-of-rs-1049-lakh-on-pretext-of-getting-insurance-policy-panipat-news-c-244-1-pnp1012-158096-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बीमा पॉलिसी कराने का झांसा देकर 10.49 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बीमा पॉलिसी कराने का झांसा देकर 10.49 लाख रुपये ठगे
Sun, 31 May 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 31 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। बीमा पॉलिसी कराने का झांसा देकर साइबर ठगों ने युवक से 10.49 लाख रुपये की साइबर ठगी की। साइबर ठगों ने बार-बार कॉल कर पॉलिसी कराने का झांसा दिया और आठ पॉलिसी करने देने के नाम पर पैसे अपने खाते में जमा करा लिए। पैसे जमा होने के बाद फोन उठाना बंद कर दिया। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मतलौडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सतीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पास एक साल पहले उनके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को कंपनी का अधिकारी बताया और बीमा पॉलिसी करने का दावा किया। कॉल करने वाले ने कई बार कॉल की और अच्छा पैकेज देने वादा किया। इसके बाद उसने आठ पॉलिसी ले ली। इसके लिए 23 सितंबर 2025 को 1,89,514 रुपये और 8 अक्तूबर को 8,60,047 रुपये उनके खाते में जमा करा दिए।
पैसे जमा कराने एक दो दिन तक उसका फोन उठाया और फिर फोन उठाना बंद कर दिया। जिससे उसे साइबर ठगी का अहसास हुआ और तुरंत ही 1930 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।