फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Man dies in road accident in Panipat

पानीपत में सड़क हादसा: दो साल के बच्चे के पिता की मौत, दोस्त घायल, जगराता से लौट रहे गायक की भी गई जान

Mon, 13 Jan 2025 04:36 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 13 Jan 2025 04:36 PM IST
सार

पानीपत के गांव सिवाह के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक प्रदीप मूल रूप से यूपी का रहने वाला था।  

विज्ञापन
Man dies in road accident in Panipat
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत में अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा रोहतक बाइपास पर गांव सिवाह के पास हुआ। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पल्लेदार की मौत हो गई। उसका दोस्त गंभीर दोस्त रूप से घायल हो गया। दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर डाहर गांव की ओर काम पर जा रहे थे। वहीं दूसरे हादसे में जगराते से लौट रहे गायक की भी जान चली गई। 
विज्ञापन


पहले हादसे में सेक्टर-29 थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन




उत्तर प्रदेश के बदायू जिले के गांव बदसिया निवासी राम अवतार ने बताया कि पिछले लगभग 10 साल से बलजीत नगर में किराए पर रहता है। वह छह बच्चों का पिता है। उसका बड़ा बेटा प्रदीप (24) पेशे से पल्लेदार था। वह दो साल के बेटे का पिता था। उसकी पत्नी भावना उनके पैतृक गांव में ही रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राम अवतार ने बताया कि प्रदीप रविवार रात को अपने कॉलोनी के ही दोस्त विजय के साथ काम पर जा रहा था। दोनों जब रोहतक बाइपास पर पहुंचे तो सिवाह गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। प्रदीप व विजय सड़क पर गिर गए। प्रदीप का सिर डिवाइडर से टकराया, इसलिए उसकी हालत गंभीर थी। राहगीरों ने पुलिस ने मदद से प्रदीप को सिवाह के पास स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया था, सोमवार सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

जगराता से लौट रहे गायक की सड़क हादसे में मौत, दोस्त घायल
सेक्टर 24 स्थित गार्डन में आयोजित जगराता कार्यक्रम से घर से लौट रहे संगीतकार की मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसा जीटी रोड स्थित बाबा जोध सचियार गुुरुद्वारा के सामने हुआ, इसमें संगीतकार की मौत हो गई, उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।संगीतकार अपने बड़े भाई को जागरण में छोड़कर घर लौट रहा था।  चांदनी बाग थाना पुलिस ने मृतक के बड़े भाई के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है। 



हरिनगर निवासी अजय ने बताया कि उनकी अजय अमन साउंड के नाम से फर्म है। वह अपने भाई अमन (25) के साथ जगराता कार्यक्रम में संगीत का काम करता था। जगराता कार्यक्रम में पूरा साउंड सिस्टम उनका होता है। उनकी सेक्टर 24 स्थित गार्डन में जागरण में बुकिंग थी। अमन रविवार रात को जगराते में म्यूजिक सिस्टम को सेट कर उसे काम से घर जाने की बात कहकर हेल्पर सोनू के साथ मोटरसाइकिल पर निकला था। उसके पास रात 10 बजे पुलिस की कॉल आई। पुलिस कर्मचारी ने उसे बताया कि उसका भाई अमन जीटी रोड पर बाबा जोध सचियार गुरुद्वारे के सामने सड़क हादसे में घायल हो गया है। जब वह यहां पहुंचा तो पुलिस कर्मचारी अमन को अपनी पीसीआर में डाल रहे थे। वह अमन को लेकर जिला नागरिक अस्पताल में गया, जहां डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। सोनू को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। अमन तीन बच्चों का पिता था। बड़ा बेटा साढ़े तीन साल का कैशव, मझला बेटा दो साल का श्याम व छोटा बेटा 10 माह का राम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed