फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mahasammelan will help students

महासम्मेलन करेगा छात्रों की मदद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:22 AM IST
विज्ञापन
Mahasammelan will help students
पानीपत। प्रवीण जैन को सम्मानित करते हुए राजीव जैन। - फोटो : Panipat
पानीपत। हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन की जिला इकाई की मीटिंग मॉडल टाउन स्थित गार्डन में संपन्न हुई। महा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सीएम के पूर्व मीडिया प्रभारी राजीव जैन रहे। सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष राजीव जैन ने कहा कि परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण कई बार मेधावी छात्र शिक्षा से वंचित रह जाते हैं, इसके लिए वैश्य महासम्मेलन पहल करेगा और ऐसे छात्रों की मदद करेगा। ऐसे बच्चों को गोद लेकर उसकी शिक्षा पूर्ण कराई जाएगी।
विज्ञापन

सम्मेलन का जोर शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा पर रहेगा ताकि समाज आगे बढ़ सके। रिटायर्ड प्राध्यापकों की सेवाएं लेकर मेधावी छात्रों को निशुल्क ट्यूशन देने के सेंटर भी शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा समाज के गरीब व्यक्ति को इलाज करवाने के लिए डॉक्टरों का पैनल बनाकर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस अवसर पर कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए हर संभव मदद करेंगे। भाजपा पार्षद विजय जैन ने कहा कि समाज के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य पर काम करने की आवश्यकता है। सम्मेलन में समाजसेवी प्रवीण जैन को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंजू गुप्ता कल्पना गोयल, निशा बंसल, डॉ. अंजू गर्ग, सोनम अग्रवाल, सुमित मित्तल, शैंकी मित्तल, टिंकू बंसल, रमाकांत मोदी व संजय गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed