फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Made a new proposal of Rs 103 crore by re-surveying the main sewer line.

Panipat News: मुख्य सीवर लाइन का दोबारा सर्वे कर 103 करोड़ का नया प्रस्ताव बनाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Made a new proposal of Rs 103 crore by re-surveying the main sewer line.
पानीपत। सरकार के निर्देशों पर नगर निगम के अधिकारियों ने शहर की मुख्य सीवर लाइन का सर्वे करने के बाद सरकार को रिपोर्ट भेज दी है। इसमें बबैल नाके से लेकर सिवाह एसटीपी तक मुख्य लाइन को बदलने की अनुशंसा की गई है। करीब दस किलोमीटर एरिया की इस लाइन को बदलकर मजबूत करने के खर्च का आंकलन करीब 103 करोड़ रुपये किया गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने जर्जर हो चुकी शहर की इस मुख्य सीवर लाइन की विस्तृत रिपोर्ट भी सरकार को भेजी है। जिसमें जिक्र है कि ये लाइन कितनी पुरानी है, कितनी बार लीक हो चुकी है और किन कारणों से लीक हो रही है। इसकी रोकथाम के लिए सबसे उपयुक्त साधन क्या हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस लाइन के अंदर एक नई लाइन डाली जाएगी। जिससे मौजूद लाइन की मजबूती 20 साल और बढ़ जाएगी। एक सीवर लाइन की औसतन समयावधि करीब 30 साल होती है। अगर मौजूदा लाइन के अंदर ही सीआईपीपी तकनीक से नई लाइन बिछाई जाएगी और मौजूदा लाइन के ऊपर कंक्रीट और स्टील से कवर किया जाएगा तो ये लाइन अंदर बाहर से डबल लेयर की वजह से अधिक मजबूत हो जाएगी। इसके बाद 50 साल तक इस लाइन में कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सरकार ने निगम के लाइन को बदलने के 109 करोड़ के प्रपोजल पर लाइन का दोबारा से सर्वे करने के आदेश दिए थे। जिसमें कहा गया था कि जहां जरूरत ज्यादा है वहां लाइन को बदला जाए जहां काम चल सकता है वहां रिपेयरिंग कराई जाए। इस समाचार को अमर उजाला ने अपने 13 नवंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसी बीच सेक्टर 29 पार्ट-2 में ये सीवर लाइन एक अन्य जगह से भी लीक हो गई। ये नौंवी घटना है जब ये लाइन लीक हुई हो, धंसी हो, इसका मेनहोल ध्वस्त हुआ हो या इससे जमीन धंसी गई हो। अधिकारियों ने तुंरत प्रभाव से इसकी खुदाई कराई तो लाइन के खस्ताहाल तस्वीर दिखाई दी। करीब 15 फुट एरिया में इस लाइन में 10 जगह बड़े और छोटे गड्ढ़े दिखाई दिए। छह फुट वर्गाकार लाइन का कंक्रीट झड़ा हुआ मिला। देखने से अनुमान लगाया जा रहा था कि अगर ये लाइन ध्वस्त होती है तो शहर के 16 वार्डों की निकासी भरकर चलने वाली ये लाइन शहर में तबाही मचा सकती है। इससे एक ओर तो शहर की निकासी ठप हो जाएगी और दूसरी ओर दुर्घटना होने का भी अंदेशा रहेगा। इसकी बीच निगम ने डेज होटल के सामने बाईपास पर टूटे मेनहोल को रिपेयर करने का काम भी जारी रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
शहर की मुख्य सीवर लाइन का सर्वे कर सरकार को भेज दिया गया है। इसकी अनुमानित लागत करीब 103 करोड़ बनी है। अब सरकार और उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार ही काम कराया जाएगा।

अर्पित बुधवार, एसडीओ, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed