फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Luck of 64 candidates locked in EVM

ईवीएम में लॉक 64 प्रत्याशियों की किस्मत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Luck of 64 candidates locked in EVM
समालखा। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में रविवार को नगर पालिका समालखा के चुनाव में खड़े 64 प्रत्याशियों की किस्मत 69.3 प्रतिशत मतों के साथ लॉक हो गई, जो 22 जून को अनलॉक होगी। पिछले नगर पालिका चुनाव के मुकाबले इस बार 15 प्रतिशत वोट कम पड़े, हालांकि मतदाता पिछले चुनाव के मुकाबले करीब 10 हजार बढ़े हैं। मतदान में फर्स्ट डिवीजन आने के बाद भी समालखा नगर पालिका पिछले चुनाव की तरह डिस्टिंक्शन लाने में चूक गई।
विज्ञापन

रविवार को 34 बूथों पर 31141 मतदाताओं में से महज 21588 ने ही मताधिकार का प्रयोग किया। करीब 9553 मतदाताओं ने वोट नहीं किया। ये मतदाता अपने घर से निकले ही नहीं और मतदान से दूरी बनाकर रखी। पिछले चुनाव में समालखा नगर पालिका के 17 वार्डों में 84.3 प्रतिशत वोट पड़े थे, जो इस बार घटकर 69.3 प्रतिशत रह गए हैं। 15 प्रतिशत मतों की कमी कई प्रत्याशियों की जीत और हार का गणित बिगाड़ सकती है, हालांकि यह अनुमान ही हैं, सही स्थिति मतगणना के दिन ही सामने आएगी।
विज्ञापन

9665 मतदाता बढ़े, फिर भी वोटिंग प्रतिशत गिरा
वर्ष 2016 के चुनाव के मुकाबले इस बाद कुल मतदाता 9665 बढ़े, इसके बाद भी वोटिंग प्रतिशत कम रहा। इस बार कुुल मतदाता 31141 थे जबकि पिछले चुनाव ये 21476 ही थे। पिछले चुनाव में 18194 मत पड़े थे, जबकि इस बार 21588 मत पड़े हैं, जो महज 3394 अधिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशियों की संख्या भी कम रही
पिछले नगर पालिका चुनाव में 17 वार्डों से 70 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी, जबकि इस बाद सिर्फ 64 प्रत्याशी ही थे। इस बार आठ प्रत्याशी चेयरमैन पद के लिए किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें से दो महिलाएं। इसी तरह पार्षद पद पर 34 पुरुष एवं 22 महिला प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। पिछले चुनाव में 36 पुरुष और 34 महिला प्रत्याशी खड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed